आजकल ज्यादातर घरों में एसी लगी होती है। गर्मी ये दिनभर चलती है और एसी का ढेर सारा पानी इकट्ठा होता है जो यूं ही फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या इस पानी को दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं, जानें एसी के पानी को कहां रीयूज करें और क्या पौधों में इसे डाल सकते हैं?
एसी से पानी क्यों निकलता है
दरअसल, AC से निकलने वाला पानी कंडेंसेशन प्रोसेस से बनता है यानी हवा में मौजूद नमी पानी की बूंदों में बदल जाती है। लेकिन ये पानी मिनरललेस होता है, नल वाले पानी की तुलना में इसमे मिनरल्स बिल्कुल नहीं होते। लेकिन एसी से निकलने वाले इस पानी को स्टोर करके आप स्मार्ट तरीके से घर के कई कामों में यूज कर सकते हैं। काफी सारे लोग इस पानी को पौधों में डाल कर रीयूज करते हैं। तो चलिए जानें एसी का पानी किन जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है
लेकिन क्या पौधों में डाला जा सकता है एसी का पानी
अगर आपके गार्डन में सजावटी पौधे, फूलों वाले पौधे लगे हैं तो एसी के पानी को आराम से डाल सकते हैं। क्योंकि इनमे खनिज की मात्रा बहुत कम होती है तो उसकी पूर्ति मिट्टी में खाद, फास्फोरस जैसी चीजों को डालकर की जा सकती है।
हालांकि एसी के पानी को सब्जियों, फलों के पौधों में डालना ठीक नहीं क्योंकि कई बार इस पानी में मेटल के कण, बैक्टीरिया, अशुद्धियां होती है। खासतौर पर जब एसी की पाइप गंदी हो और उसमे पानी लंबे टाइम तक इकट्ठा हो। इसलिए ये पानी खाने-पीने चीजों वाले फल-सब्जियों में डालने के लिए सही नहीं।
एसी के पानी को और कहां रीयूज करें
एसी से निकलने वाले पानी को आप कई और दूसरी जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
छत, आंगन और बरामदों को धोने में
एसी से निकले हुए पानी को स्टोर करके आप छत, आंगन और बरामदों यानि घर के बाहरी हिस्से को धोने, पोछा लगाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी तो रीयूज करने का ये एक स्मार्ट तरीका है।
गाड़ी धोने में
कार, बाइक, साइकिल धोने के लिए एसी का पानी इस्तेमाल में लाएं। ये रीयूज पानी की बचत करने में मदद करेगा और आपका काम भी हो जाएगा।
टॉयलेट फ्लश में करें यूज
वेस्टर्न टॉयलेट के अलावा इंडियन टॉयलेट में फ्लश करने के लिए एसी के पानी को रखा जा सकता है। वहीं अगर इसे फ्लश टैंक में भर दिया जाए तो कमोड में हर फ्लश में बहने वाले कई लीटर साफ पानी को भी बचाया जा सकता है।
ये कुछ ऐसे तरीके हैं जिनकी मदद से आप एसी के पानी को दोबारा से इस्तेमाल में ला सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.