भीड़ से दूर सुकून के पल बिताने के लिए किसी जगह को खोज रहे हैं तो आप जिस्पा जाएं। ये जगह दिल्ली से लगभग 630 किलोमीटर दूर है। ऐसे में यहां जानिए इस जगह का तीन दिन का ट्रिप कैसे प्लान करें।
दिल्ली से जिस्पा के लिए 3 दिन का ट्रिप कैसे प्लान करें
पहले दिन
जिस्पा पहुंचें और इस जगह से केवल 5 किलोमीटर की दूर दारचा गांव घूमें। इस शांत गांव में टहलें और पहाड़ों के शानदार नजारों का मजा लें। फोटोग्राफी का शौक है तो अपनी कुछ अच्छी तस्वीरें जरूर क्लिक करें। गांव से 2 से 2.5 किलोमीटर का एक खूबसूरत ट्रेक है जिसे पूरा करने के बाद आप 130 साल पुराने मठतक पहुंच सकते हैं। इस मठ को देखने जरूर जाएं।
दूसरे दिन
सुबह जिस्पा से केलॉन्ग जाने वाली बस लें और शशुर मठ जाएं। सुबह के समय आप छोटा ट्रैक करके यहां सूर्योदय के सुंदर नजारे देखने के लिए जा सकते हैं। इसके आस-पास की जगहों को देखने के लिए लोकल टैक्सी किराए पर ले सकते हैं। यहां करदांग मठ घूमें और शाम के समय जिस्पा लौटने वाली आखिरी बस पकड़ें किराया। जिस्पा वापिस आने के बाद भागा नदी के किनारे समय बिताएं और यहां आसपास के मठों को देखें। आप जिस्पा से 5 किमी दूर गेमुर गांव भी घूमने जा सकते हैँ।
तीसरा दिन
तीसरे दिन घूमने के लिए टैक्सी किराए पर लें और लाहौल के कुछ सबसे शानदार नजारों वाली जगहों को देखें। अगर बर्फ देखना पसंद है तो बारालाचा ला जाएं, गर्मियों के मौसम में भी यहां ठंड रहती है। इसके अलावा सूरज ताल, दीपक ताल भी घूमने जाएं और फिर जिस्पा से रात के समय दिल्ली के लिए वापसी करें।
कब जाएं
मई जून के महीने में मौसम सुहावना होता है और रास्ते खुलने लगते हैं। बर्फ देखने के लिए ये सबसे अच्छा समय है।
जुलाई-अगस्त में सड़कें आम तौर पर खुली रहती हैं और हरियाली सबसे अच्छी दिखती है, लेकिन बारिश के कारण मनाली की तरफ रास्ते प्रभावित हो सकते हैं।
सितंबर का मौसम साफ और कम भीड़ वाला होता है। पहाड़ों के शानदार नजारों को देखने के लिए बेहतरीन है।
अक्टूबर और अप्रैल में बहुत ठंड और बर्फबारी हो सकती है। जिसकी वजह से कई सुविधाएं सीमित हो जाती हैं, इसलिए सामान्य पर्यटक यात्रा के लिए यह समय सही नहीं है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.