Dosa Batter Recipe: डोसा एक ऐसी डिश है जिसे हर कोई पसंद करता है, लेकिन इसे बाहर जैसा कुरकुरा बनाना काफी कठिन होता है। इसके लिए सबसे जरूरी है सही तरीके से तैयार किया गया बैटर। आइए इस स्टोरी में बताते हैं डोसा के बैटर बनाने का सीक्रेट तरीके को। इसके साथ ही डोसा बैटर को बनाने के लिए कौन- कौन सी चीजों की जरूरत पड़ती है।
- 3 कप चावल (पुराने चावल डोसे के लिए सबसे अच्छे होते हैं)
- 1 कप उड़द दाल (धुली हुई)
- 1 छोटा चम्मच मेथी दाना (इससे डोसे में अच्छी खुशबू और रंग आता है)
- स्वादानुसार नमक
- आवश्यकतानुसार पानी
Image: AI
Image: AI
जब दाल और चावल अच्छी तरह से फूल जाएं, तो इनके बर्तन से एक्स्ट्रा पानी हटा दें। अब सबसे पहले उड़द दाल को थोड़े से ठंडे पानी को यूज करते हुए मिक्सी में एकदम चिकना और फ्लफी होने तक पीस लें।
Image: AI
अब इसी तरह से चावल को भी पीस लें। चावल को बहुत ज्यादा बारीक नहीं करना चाहिए, इसे हल्का सा दरदरा रखने से डोसा ज्यादा कुरकुरा बनता है।
Image: AI
अब एक बड़े बर्तन में पीसी हुई दाल और चावल के मिक्सचर को आपस में अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण न बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला।
Image: AI
अब इस बैटर को किसी गर्म जगह पर ढककर 8 से 10 घंटे के लिए खमीर उठने यानी फर्मेंटेशन के लिए छोड़ दें। जब बैटर फूलकर ऊपर आ जाए, तो इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। आपका डोसा बैटर पूरी तरह तैयार है।
Image: AI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.