कड़क चाय पीने के शौकीन स्वाद से जरा भी समझौता नहीं करते। टपरी पर मिलने वाली चाय उनकी फेवरेट होती है। लेकिन घर में जब चाय बनती है तो वो परफेक्ट कड़क टेस्ट नहीं आता। कुछ लोगों को लगता है कि चाय को अगर देर तक उबालेंगे तो चाय का स्वाद और भी ज्यादा बढ़िया हो जाएगा, लेकिन ये पूरी तरह से गलत है। अगर चाय का असली कड़क स्वाद चाहिए तो इसे पकाने की टाइमिंग बहुत जरूरी है। कुछ सेकेंड की देरी होगी और आपकी चाय का स्वाद कड़क से कड़वा हो जाएगा। इस प्रोसेस को साइंटिफिक और सिंपल तरीके से शेयर किया गया है बॉम्बे डॉन इंस्टाग्राम पेज पर, जिसमे चाय बनाने के पूरे प्रोसेस को समझाया गया है।
कड़क चाय बनाना मतलब टाइमिंग का खेल
चाय का सही कड़क स्वाद बिल्कुल परफेक्ट आए इसके लिए पूरे प्रोसेस के जरिए इसे समझाया गया है। तो चलिए जानें चाय बनाने का सही तरीका क्या है? कैसे 3 मिनट से ज्यादा चाय उबली तो उसका स्वाद बिगड़ना स्टार्ट हो जाता है। साथ ही जानें कितनी देर तक चाय में अदरक को पकाना जरूरी होता है, सारी बातें बिल्कुल सिंपल स्टेप में सीखें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.