शाम की चाय के साथ ज्यादातर लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जिनसे हल्की भूख शांत हो जाए। ऐसे में आप बनाकर खाएं रोस्टेड नमकीन। ये बाजार में मिलने वाले नमकीन को भी फेल कर सकती है। सीखिए कैसे बनाएं-
हेल्दी रोस्टेड नमकीन बनाने की सामग्री
-50 ग्राम भुना हुआ पोहा
-50 ग्राम भुना हुआ मुरमुरा (पफ्ड राइस)
-50 ग्राम भुना हुआ मखाना
-50 ग्राम भुना हुआ काला चना
-50 ग्राम भुनी हुई मूंगफली
-50 ग्राम भुने हुए कॉर्न फ्लेक्स
-2 बड़े चम्मच घी
-मुट्ठी भर करी पत्ता
– स्वादानुसार नमक
– स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
-1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-1 छोटा चम्मच चाट मसाला
-1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
-1 छोटा चम्मच पेरी-पेरी मसाला
रोस्टेड नमकीन बनाने की विधि
1) रोस्टेड नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले मखाना और पोहा को अलग-अलग धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक सूखा भून लें। इन दोनों चीजों को भूनने के बाद अलग रख दें।
2) अब इस एक बड़ी कड़ाही में घी गरम करें और इसमें करी पत्ता डालकर कुरकुरा होने तक भूनें।
3) अब कड़ी पत्तों में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, चाट मसाला, आमचूर पाउडर और पेरी-पेरी मसाला डालें। धीमी आंच पर कुछ सेकंड तक मिलाएं।
4) अब भुना हुआ पोहा, मुरमुरा, मखाना, काला चना, मूंगफली और कॉर्न फ्लेक्स डालें।
5) सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाले सभी चीजों पर समान रूप से लग जाएं।
6) अच्छी तरह मिक्स करने के बाद नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट कंटेनर में रखें।
नमकीन बनाने की टिप्स
- सभी चीजों को धीमी से मध्यम आंच पर भूनें। दरअसल तेज आंच पर पकाने से बाहर जल सकता है और अंदर कच्चा रह सकता है।
- नमकीन बनाने के लिए थोड़ा-सा तेल इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि 1से2 चम्मच तेल मसालों को अच्छी तरह चिपकाने के लिए काफी होता है। चाहें तो बिना तेल के भी नमकीन बना सकते हैं।
- पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही एयरटाइट डिब्बे में रखें, इससे नमकीन लंबे समय तक कुरकुरी रहती है।
- नमकीन का स्वाद बढ़ाने के लिए करी पत्ता के साथ सूखी पुदीना पत्ती या भुना तिल मिलाया जा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.