खाने में फाइबर हमारी हेल्थ के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। यहां जानिए रोजाना की डायट में आप कैसे 30 ग्राम फाइबर शामिल कर सकते हैं।
1) चिया सीड्स पानी
सुबह की शुरुआत चिया सीड्स पानी से करें। एक्सपर्ट कहते हैं कि वह रोजाना सुबह इस पानी के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। दो चम्मच चिया सीड्स से 10 ग्राम फाइबर मिलता है।
2) दाल और बींस
दिन में एक बार दाल या बींस को डायट में जरूर शामिल करें। आधा कप पकी हुई दाल में 8 ग्राम फाइबर होता है।
3) छिलके के साथ फल खाना
डॉक्टर कहते हैं कि वह फलों के छिलके को बिना छीले खाते हैं। बस खाने से पहले फल को वह अच्छी तरह से पानी से धोते हैं। फल के छिलके में बहुत फाइबर होता है। छील कर खाने पर फल के जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
4) स्नैकिंग के लिए बादाम
भूख लगने पर कुछ खाने का मन होने पर एक्सपर्ट बाजार में मिलने वाली चॉकलेट को खाने की जगह बादाम खाना पसंद करते हैं। लगभग 23 बादामों से 3.5 ग्राम फाइबर मिलता है। इसके अलावा हेल्दी फैट भी होते हैं जो पेट को भरा रखते हैं।
5) फ्लैक्स सीड्स
जो भी आप खाते हैं उसमें फ्लैक्स सीड्स डालकर खाएं। इसके लिए फ्लैक्स सीड्स को दरदरा पीस लें और फिर दही, ओटमील, सलाद में एक चम्मच अलसी के बीज डालकर खाएं। एक चम्मच अलसी पाउडर में 3 ग्राम प्रोटीन होता है।
6) साबुत अनाज
खाने में साबुत अनाज को जरूर शामिल करें। एक कप पके ओट्स में 4 ग्राम फाइबर होता है।
टिप-अगर आप अपने खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ा रहे हैं, तो उसके साथ पानी पीना भी बढ़ा दें। बिना पर्याप्त पानी के ज्यादा फाइबर खाने से पेट में गैस या दर्द की समस्या हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.