चावल पकाने से पहले उसे धोना बेहद जरूरी माना जाता है लेकिन कई लोग इसे धोते समय कुछ गलतियां करते हैं। इसकी वजह से चावल चिपके हुए बनते हैं और खाने में मजा नहीं आता। चलिए आपको बताते हैं चावल को कितने पानी से धोएं।
चावल क्यों धोना है जरूरी
बाजार में मिलने वाले चावल प्रोसेस किए हुए होते हैं, जिसकी वजह से धूल-गंदगी की परत चावल पर जमा हो जाती है। इतना ही नहीं कुछ चावल रंगे या फिर दवा छिड़के हुए होते हैं, ऐसे में इन्हें धोने पर गंदगी के साथ दवा भी निकल जाती है। तो वहीं कुछ लोग स्टार्च निकालने के लिए चावल धोते हैं।
चावल धोने का सही तरीका जान लीजिए
1. अगर आप 4 लोगों के लिए चावल बना रहे हैं, तो 1-2 गिलास चावल लें। फिर इसे किसी डलिया या कटोरे में डालकर रखें।
2. इस कटोरे में इतना पानी भर लें, जिसमें चावल डूब जाए। अब हाथों को घुमाते हुए चावल को फेरें। ऐसा करने से स्टार्च पानी में निकलने लगेगा। ये प्रोसेस करीब 30 सेकंड तक करें।
3. जो पानी सफेद-धुंधला दिख रहा है, उसे धीरे-धीरे निकाल दें। ध्यान रखें कि ऐसा करने के दौरान चावल नाली में न जाएं।
4. अब एक बार फिर चावल में पानी भरें और वैसे ही हाथ फेरकर पानी को पसा लें। 2 बार वॉश करने के बाद करीब 10-15 मिनट तक चावल को भिगोकर रख दें।
5. चावल भिगोने से वह खिले-खिले बनेंगे और अन्य स्टार्च-गंदगी भी पानी में निकल जाती है। पकाने के लिए कुकर या भगोने में चावल डालने से पहले भिगोए हुए पानी को किसी अलग कटोरे में रख लें।
6. अगर 4 लोगों के हिसाब से कुकर में 2 गिलास चावल पका रहे हैं, तो उसमें डेढ़ गिलास पानी डाल दें। इस मात्रा में पानी डालने से चावल खिले-खिले और अलग बनेंगे।
बचे हुए पानी का क्या करें
भीगे हुए चावल के पानी को फेंकने की गलती न करें। इस पानी को आप हेयर कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे शैंपू करने से पहले या बाद में बालों को धोएं। इसे नेचुरल कंडीशनर माना जाता है। इसके अलावा आप इस पानी को किसी पौधे के गमले में डाल सकते हैं। इससे मिट्टी को नमी और मजबूती मिलेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.