Cooking Tips: पोहा बनाना तो सिंपल है, लेकिन अक्सर लोगों को कन्फ्यूजन रहती है कि इसे पानी में कितनी देर के लिए भिगोकर रखना चाहिए। खिला-खिला और टेस्टी पोहा बनाना है तो ये सीक्रेट जानना बहुत जरूरी हो जाता है।
पोहा कितनी देर के लिए भिगोकर रखना चाहिए?
पोहा एकदम खिला-खिला बने, इसके लिए सबसे जरूरी स्टेप है इसे ठीक से भिगोना। अक्सर लोग या तो इसे बिना भिगोए ही सिर्फ पानी में धो कर पका देते हैं या फिर कुछ ज्यादा देर के लिए ही भिगो देते हैं। दोनों ही गलतियां पोहे का टेक्चर खराब कर देती हैं। कुकिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक पोहे को भिगोने का सबसे सही तरीका है, इसे हल्के गुनगुने पानी में भिगोना। ज्यादा नहीं गिनकर सिर्फ 30 सेकंड के लिए पोहे को पानी में भिगोकर रखें, हर बार एकदम परफेक्ट खिला-खिला बनेगा।
भिगोने के बाद तुरंत छान लें एकस्ट्रा पानी
पोहे को 30 सेकंड भिगोकर रखने के बाद तुरंत इसका सारा एकस्ट्रा पानी बाहर निकाल दें। वरना ये ज्यादा पानी सोख लेगा और बिल्कुल चिपचिपा सा हो जाएगा। इसके लिए किसी छलनी की मदद से पोहे का सारा एकस्ट्रा पानी निकाल दें और लगभग 5-7 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें। तब तक आप पोहे के लिए सब्जियां वगैरह भूनकर तैयार कर सकते हैं।
फ्राई करते हुए बार बार चलाने से बचें
कुछ लोग सब्जी की तरह ही पोहे को भी बार-बार चलाते हुए फ्राई करते हैं, जो सही तरीका नहीं है। इससे पोहे के सॉफ्ट दाने टूट जाते हैं और वो उतना खिला खिला नहीं बनता। इसलिए थोड़ा बहुत ही चलाएं, ताकि सारे मसाले और सब्जियां आपस में मिक्स हो जाएं।
स्वाद की टिप- पोहा बनाते हुए थोड़ा सा नींबू का रस भी ऊपर से एड करें। इससे पोहे का टेस्ट भी बढ़ जाता है और इसका हर एक दाना खिला खिला बनता है।
कौन सा पोहा इस्तेमाल करना चाहिए?
अगर आपके यहां ब्रेकफास्ट में अक्सर पोहा बनता है, तो थोड़ा मोटा वाला पोहा ही ले कर आएं। ये पानी में जल्दी गलता नहीं है, इसलिए काफी खिला-खिला भी बनता है। वहीं पतला पोहा जल्दी नर्म पड़ जाता है और काफी चिपचिपा बनता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.