क्या है प्राइस बैंड (Horizon Industrial Parks IPO price band)
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 2600 करोड़ रुपये का है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 43.34 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 57 रुपये से 60 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 250 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 15000 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, आईपीओ 17 अगस्त से 19 अगस्त तक ओपन रहेगा।
आईपीओ के लिए कंपनी ने जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।
कितना है जीएमपी (Horizon Industrial Parks IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 4 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 6.67 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इस कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।
किसके लिए कितना हिस्सा
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत और एनआईआई के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
2250 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी अपनी सब्सिडियरी कंपनियों के कर्ज चुकाने के लिए करेगी। वहीं, बाकि बचा पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए होगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.