दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी तीन बेहद पॉपुलर 750cc बाइक्स को अपडेट कर दिया है। इनमें X-ADV 750, NC750X और Forza 750 शामिल हैं। कंपनी ने इन मॉडलों में नए कलर ऑप्शंस पेश किए हैं।
Honda X-ADV 750
सबसे बड़ा विजुअल बदलाव Honda X-ADV 750 में देखने को मिलता है। कंपनी ने इसे चार बिल्कुल नए कलर ऑप्शंस में पेश किया है। इनमें मैट वार्म ऐश मैटेलिक, पर्ल डीप मड ग्रे, ग्रैंड प्रिक्स रेड और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मैटेलिक शामिल हैं। ये नए रंग इस एडवेंचर स्कूटर को और भी ज्यादा स्पॉर्टी और दमदार लुक देते हैं। नए कलर्स की वजह से सड़क पर इस गाड़ी की मौजूदगी और ज्यादा आकर्षक नजर आने वाली है।
Honda Forza 750
दूसरी ओर Honda Forza 750 को भी दो नए और फ्रेश शेड्स दिए गए हैं। इनमें गनमेटल ब्लैक मैटेलिक और मैट इरिडियम ग्रे मैटेलिक शामिल हैं। इसके अलावा, होंडा की मिडिलवेट टूरर बाइक NC750X को भी दो नए रंगों- ग्लिंट वेव ब्लू मैटेलिक और मैट डीप मड ग्रे में उतारा गया है। ये नए कलर ऑपशन पहले से मौजूद रंगों के साथ बेचे जाएंगे। इससे ग्राहकों को चुनाव करने के लिए ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे।
पावरट्रेन में नहीं हुआ कोई बदलाव
डिजाइन और नए रंगों के अलावा, तीनों मॉडलों में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। तीनों बाइक्स में पहले जैसा ही दमदार 745cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,750 RPM पर 57.7bhp की पावर और 4,750 RPM पर 69Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही, ग्राहकों को इसमें होंडा का मशहूर डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) गियरबॉक्स चुनने का विकल्प भी लगातार दिया जा रहा है।
NC750X सबसे नया मॉडल
अगर हार्डवेयर और ओवरऑल अपडेट्स की बात करें, तो NC750X इन तीनों में सबसे नया मॉडल है। इसे साल 2025 में बड़े मैकेनिकल अपडेट्स मिले थे। वहीं, X-ADV 750 और Forza 750 को भी पिछले कुछ सालों में बड़े अपडेट मिल चुके हैं। इसी वजह से होंडा ने इस बार 2027 मॉडल ईयर के लिए बाइक के इंजन या हार्डवेयर में कोई छेड़छाड़ न करते हुए केवल इनके कलर ऑप्शंस को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.