होंडा रेबेल 500 के दो वैरिएंट्स में आने की संभावना है। जिसमें स्टैंडर्ड और ई-क्लच शामिल हो सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले जनरेशन की रेबेल 500 की दिल्ली में आखिरी एक्स-शोरूम कीमत 6.26 लाख रुपए थी।
बता दें कि होंडा रेबेल 500 के दो वैरिएंट्स में आने की संभावना है। जिसमें स्टैंडर्ड और ई-क्लच शामिल हो सकते हैं। इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपए होने की उम्मीद है। जबकि ई-क्लच वैरिएंट की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले जनरेशन की रेबेल 500 की दिल्ली में आखिरी एक्स-शोरूम कीमत 6.26 लाख रुपए थी। हालांकि, होंडा ने अभी तक रेबेल 500 की लॉन्च डेट या कीमत से जुड़ा कोई भी खुलासा नहीं किया है।
कंपनी ने हाल ही में रेबेल 500 को पेश किया था और बताया था कि यह होडा की नई और बड़ी लाइनअप का हिस्सा होगी। यह बाइक भारत में CKD (कंप्लीटली नॉकड डाउन) रूट से आएगी, जिससे इसकी कीमत को कॉम्पिटिटिव रखने में मदद मिलेगी। अगर बेंगलुरु बिगविंग डीलर की वेबसाइट पर बताई गई कीमत सही है, तो आने वाली रेबेल 500 भारत में बिकने वाले पिछले जनरेशन के मॉडल की तुलना में ज्यादा अफॉर्डेबल हो जाएगी।
होंडा रेबेल 500 में 471cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन होगा, जो 8,500rpm पर 46hp की पावर और 6,000rpm पर 43.3Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन एक 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है और शहर में चलाने के साथ-साथ हाईवे पर आरामदायक क्रूजिंग के लिए भी परफेक्ट है। लॉन्च होने के बाद भारत में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650, कावासाकी वुल्कन S (Kawasaki Vulcan S) जैसी मिड-कैपेसिटी क्रूजर बाइक्स से होगा।
पुरानी रेबेल 500 का डिजाइन और सेफ्टी
होंडा रेबेल 500 के पुराने मॉडल की बात करें तो इसमें एक शॉर्ट और स्लोप्ड फ्यूल टैंक है। इसमें चौड़े हैंडलबार्स और एक लो-स्लंग एग्जॉस्ट हैं, जो इसे असली क्रूजर बाइक जैसा लुक देता है। पूरी बाइक में LED लाइटिंग दी गई है। इसमें राउंड हेडलाइट और इनवर्टेड LCD स्क्रीन इसके रेट्रो-मॉडर्न लुक को कंप्लीट करती है। डिस्प्ले में स्पीड, गियर पोजीशन, फ्यूल लेवल जैसी बेसिक डिटेल्स मिलती है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 296mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क के साथ डुअल चैनल ABS स्टैंडर्ड आता है। इसके टायर भी दमदार हैं। Dunlop कंपनी के फ्रंट में 130/90-16 साइज के टायर और रियर में 150/80-16 साइज के टायर दिए गए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
