होंडा अपनी सेल को बढ़ाने के लिए कई नए मॉडल्स पर काम कर रही है। इनमें Elevate Facelift, नई Honda 0 Alpha Electric SUV और प्रीमियम Honda Prelude Hybrid Coupe शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।
Honda Elevate Facelift
होंडा एलिवेट फिलहाल भारत में कंपनी की इकलौती एसयूवी है। इसे पहली बार 2023 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, पिछले दो सालों में मिड-साइज SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है, जिसका असर इसकी बिक्री पर भी देखने को मिला है। इसी को देखते हुए होंडा अब एलिवेट फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। नई एसयूवी का ओवरऑल डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा, लेकिन फ्रंट और रियर में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फ्रंट ग्रिल, बंपर और लाइटिंग में नया टच दिया जा सकता है। केबिन में भी कुछ नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हाल ही में अपडेट हुई होंडा सिटी की तरह इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा फीचर लिस्ट को और बेहतर बनाया जाएगा। इंजन की बात करें, तो नई एलिवेट में मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही मिलता रहेगा।
Honda 0 Alpha EV
होंडा भारत में अपनी नई 0 Alpha Electric SUV को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसकी रोड टेस्टिंग शुरू कर दी है और इसे कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह होंडा की बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसे शुरुआत से ही ईवी प्लेटफॉर्म पर डिवेलप किया गया है। डिजाइन की बात करें, तो इसमें बॉक्सी लेकिन फ्यूचरिस्टिक एक्सटीरियर देखने को मिलेगा। वहीं, केबिन में बड़ी टचस्क्रीन वाला इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फिजिकल कंट्रोल्स, वेंटिलेटेड सीट्स, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, पैनोरमिक सनरूफ या ग्लास रूफ और कई मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
पावर के लिए इसमें LFP (Lithium Iron Phosphate) टेक्नोलॉजी वाले 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं। कंपनी का टारगेट इसे एक बार चार्ज करने पर करीब 450 से 500 किलोमीटर की रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज देने का है। होंडा इस एसयूवी की टेस्टिंग देश के अलग-अलग इलाकों और मौसम में कर रही है ताकि लॉन्च से पहले इसकी परफॉर्मेंस और रिलायबिलिटी को पूरी तरह परखा जा सके।
Honda Prelude Coupe
होंडा भारत में अपनी मशहूर Prelude Coupe को भी लाने की तैयारी कर रहा है। ZR-V की तरह यह भी कंपनी का प्रीमियम मॉडल होगा। प्रील्यूड एक दो-दरवाजों वाली स्पोर्ट्स हाइब्रिड कूपे होगी, जिसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। यह सेटअप लगभग 200 PS की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। लॉन्च के बाद यह भारत में होंडा की सबसे तेज और सबसे महंगी कार बन सकती है। कंपनी इसे एक Halo Product के तौर पर पेश करेगी, यानी ऐसा मॉडल जो ब्रांड की प्रीमियम पहचान को और मजबूत बनाए। इसकी कीमत Honda ZR-V से भी ज्यादा रहने की संभावना है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
