होंडा एलिवेट का फेसलिफ्ट आने वाला है। ई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को अक्टूबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। नई एलिवेट में पूरी तरह नया डिजाइन ऑफर करने की बजाय कंपनी हल्के स्टाइलिंग अपडेट्स कर सकती है।
डिजाइन में हल्के बदलाव
नई एलिवेट में पूरी तरह नया डिजाइन ऑफर करने की बजाय कंपनी हल्के स्टाइलिंग अपडेट्स कर सकती है। इसमें नए बंपर, अलॉय व्हील्स और लाइटिंग एलिमेंट मिलने की उम्मीद है। जबकि, एसयूवी का मौजूदा ओवरऑल शेप और प्रोपोर्शन लगभग पहले जैसे ही रहेंगे। इसके अलावा टेल-लैप्स में नए लाइटिंग ग्राफिक्स और फ्रंट में होंडा की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेट से इंस्पायर्ड कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
10.25-इंच स्क्रीन और नया केबिन
एसयूवी के इंटीरियर में ज्यादा खास बदलाव होने की उम्मीद है। इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जो अपडेटेड होंडा सिटी में भी मिलता है। इसके साथ नई अपहोल्स्ट्री और केबिन ट्रिम का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे केबिन पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न नजर आएगा।
360 कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स
होंडा एलिवेट के मौजूदा मॉडल में कुछ फीचर्स ऐक्सेसरीज के जरिए लिए जा सकते हैं, लेकिन फेसलिफ्ट के साथ कंपनी इन्हें फैक्ट्री-फिटेड इक्विपमेंट में शामिल कर सकती है। इनमें 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स सबसे अहम हैं। इसके अलावा मौजूदा होंडा Sensing ADAS सिस्टम को भी अपडेट किया जा सकता है। अभी एलिवेट में अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनोमस एनर्जी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। नई सिटी में ज्यादा एडवांस Level 2 ADAS मिलने के बाद उम्मीद है कि यही तकनीक फेसलिफ्टेड एलिवेट में भी ऑफर की जाएगी। हालांकि, फीचर्स की पूरी लिस्ट और वेरिएंट के हिसाब से अवेलेबिलिटी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
इंजन में नहीं होगा बदलाव
मेकैनिकली एलिवेट फेसलिफ्ट में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रहेगा, जो 121 hp की पावर देता है। इसे 6-स्पीड मैन्युअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया जाएगा। पहले एलिवेट में हाइब्रिड पावरट्रेन आने की चर्चा थी, लेकिन मौजूदा जानकारी के मुताबिक फेसलिफ्ट में हाइब्रिड इंजन नहीं दिया जाएगा।
क्रेटा और सेल्टॉस से होगा मुकाबला
नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, मारुति विक्टोरिस, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी एसयूवी से ही होगी। इसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
