विक्टिम्स ने शेयर कीं शॉकिंग डिटेल्स
डॉक्यूमेंट्री में 9 महिलाओं ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है।
पहला केस: एक महिला ने आरोप लगाया कि जब वह सिर्फ 17 साल की थी, तब जैरेड ने एक मोटल के बाथरूम में उसका सेक्सुअल असॉल्ट किया।
दूसरा केस: दूसरी महिला का दावा है कि 19 साल की उम्र में जब वह होटल के कमरे में अकेली थी, तब एक्टर ने उसे सेक्सुअल असॉल्ट की धमकी दी थी।
तीसरा केस: एक और महिला ने बताया कि कैलिफोर्निया में 17 साल की उम्र में जैरेड के साथ उनका रिलेशनशिप था, जबकि वहां एज ऑफ कंसेंट 18 साल थी। जब उसने कानून की बात उठाई, तो जैरेड ने उसे इग्नोर कर दिया।
चौथा केस (ग्रूमिंग का आरोप): 16 साल की उम्र में एक्टर ने एक लड़की को बार-बार सेक्शुअली एक्सप्लिकिट कॉल्स करके ग्रूम किया और बाद में एक NDA साइन कराने की कोशिश की, जिसे उसने रिफ्यूज कर दिया।
इसके अलावा, एक महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह 14 साल की थी, तब एक म्यूजिक फेस्टिवल में ऑटोग्राफ सेशन के दौरान जैरेड ने उस पर सेक्शुअल कमेंट किया और सिक्योरिटी गार्ड से उसे बैकस्टेज लाने को कहा था। इसे भी पढ़ें: जुमांजी सीरीज की आखिरी फिल्म Jumanji Open World का ट्रेलर रिलीज, इस क्रिसमस थिएटर्स में मचेगा धमाल!
क्रू मेंबर्स ने भी उठाए सवाल
डॉक्यूमेंट्री में जैरेड के बैंड Thirty Seconds to Mars के दो पूर्व क्रू मेंबर्स ने भी स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने बताया कि क्रू के लोग टीनेज लड़कियों के साथ जैरेड के इंटरेक्शन से काफी अनकम्फर्टेबल महसूस करते थे और सभी को यह ऐज-गैप सही नही लगता था। बीबीसी का कहना है कि उन्होंने इन सभी दावों को विक्टिम्स के फ्रेंड्स, फैमिली, फोटोज और मैसेजेस के जरिए क्रॉस-चेक किया है। इसे भी पढ़ें: The Odyssey में हेलेन के तौर पर Lupita Nyong: Christopher Nolan ने कैसे चुपचाप हॉलीवुड के ‘खूबसूरती के मिथक’ को तोड़ा
जैरेड लेटो का नहीं आया कोई रिस्पॉन्स
बीबीसी ने इन सभी आरोपों पर जैरेड लेटो से कई बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई रिस्पॉन्स या रिएक्शन नहीं आया है। 54 साल के जैरेड Dallas Buyers Club, Suicide Squad और Blade Runner 2049 जैसी बड़ी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन पर ऐसे आरोप लगे हैं, इससे पहले भी DJ एली टील्ज और कई अन्य महिलाएं उन पर ऐसे आरोप लगा चुकी हैं, जिन्हें उस वक्त जैरेड ने खारिज कर दिया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.