50 साल से हॉकी वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार कर रही भारतीय टीम अब एक नई उम्मीद के साथ मैदान में उतरने जा रही है। 1975 में पहली और आखिरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया के पास इस बार इतिहास रचने का मौका है। हॉकी इंडिया ने 21 जुलाई को अगले महीने होने वाले FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। अनुभवी डिफेंडर और स्टार ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम की कमान संभालेंगे।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाले हरमनप्रीत पर इस बार वर्ल्ड कप में भी देश की उम्मीदें टिकी होंगी। वहीं, टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल मनप्रीत सिंह मिडफील्ड की जिम्मेदारी निभाएंगे और युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभव का बेहतरीन संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे।
FIH प्रो लीग में टीम का निराशाजनक प्रदर्शन
हाल ही में यूरोपियन स्टेज की FIH प्रो लीग में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा था। भारत ने 16 मुकाबलों में चार जीत, पांच ड्रॉ और सात हार के साथ 9 टीमों में आठवां स्थान हासिल किया। अब टीम वर्ल्ड कप में उस निराशा को पीछे छोड़कर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।
वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 20 सदस्यीय टीम में प्रो लीग स्क्वाड के चार खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा, मिडफील्डर राज कुमार पाल, राबीचंद्र सिंह मोइरांगथेम और फॉरवर्ड सेल्वम कार्थी वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम से बाहर हो गए हैं। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने टीम सिलेक्शन पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण है। उनके मुताबिक टीम में जगह खिलाड़ियों को सिर्फ नाम के आधार पर नहीं, बल्कि हालिया प्रदर्शन के दम पर मिली है।
मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी
गोलकीपिंग की जिम्मेदारी मोहित एचएस और सूरज करकेर संभालेंगे। डिफेंस में कप्तान हरमनप्रीत के अलावा जर्मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और यशदीप सिवाच शामिल हैं। मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा, राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लालगे खेलेंगे। वहीं, अटैक की जिम्मेदारी मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा पर होगी।
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
- गोलकीपर: मोहित एचएस और सूरज करकेरा
- डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और यशदीप सिवाच
- मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा और विवेक सागर प्रसाद
- फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक।
यह भी पढ़ें:
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.