टीवी एक्ट्रेस हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी काफी समय से चर्चा में रही है। अब हिना ने अपने पॉडकास्ट शो में खुलकर बताया है कि दोनों ने बिना ज्यादा प्लानिंग के अचानक शादी करने का फैसला क्यों लिया। इस दौरान हिना ने अपने रिश्ते और शादी से जुड़े कई अनकहे पहलुओं पर भी बात की।
शायद हम अभी भी शादी नहीं करते
हिना खान ने अपनी शादी के पलों को याद करते हुए कहा कि दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। उन्होंने बताया कि शायद अगर हालात अलग होते तो वे अभी भी शादी नहीं करते। हिना ने कहा, “हमने शादी की, क्योंकि हमने लंबे समय तक डेटिंग की थी। शायद हम अभी भी शादी नहीं करते। लेकिन हमने शादी की, क्योंकि ये बहुत एडवांस में तय हुआ।” इसे भी पढ़ें: मेरी नालायक औलाद… Samay Raina ने हनी सिंह का नाम लेकर Badshah को किया रोस्ट, Yo Yo का भी आया जवाब
रॉकी ने बताया क्यों पहले से तय करनी पड़ी तारीख
रॉकी जायसवाल ने बताया कि उनकी शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई थी। इस वजह से शादी की प्रक्रिया में कई चीजें पहले से तय करनी पड़ती हैं। रॉकी ने कहा, “ये स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुआ था, जिसमें सबकुछ बहुत पहले से प्लान करना होता है।” उन्होंने यह भी बताया कि दोनों ने शादी की तारीख काफी पहले ही तय कर ली थी।
हमें कल का पता नहीं है
शादी के फैसले को लेकर हिना ने अपनी भावनाएं भी खुलकर जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि जिंदगी में आगे क्या होने वाला है, इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं होता। हिना ने कहा, “हमने शादी की, क्योंकि हमें कल का पता नहीं है। मेरा दिल मेरे हाथ में था और यही सच्चाई है।” हिना की इस बात से साफ है कि शादी का फैसला उनके लिए सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उस समय की परिस्थितियों और भावनाओं से जुड़ा हुआ था। इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह के Don 3 छोड़ने पर फरहान अख्तर का तंज? बोले- यह आजकल एक पैटर्न जैसा लगता है
13-14 साल तक किया एक-दूसरे को डेट
पॉडकास्ट में हिना और रॉकी ने अपने लंबे रिश्ते के बारे में भी बात की। दोनों ने बताया कि उन्होंने करीब 13 से 14 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इतने लंबे रिश्ते के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। हालांकि, हिना ने यह भी बताया कि उनके रिश्ते के दौरान एक समय ऐसा आया था जब उन्होंने रॉकी से किसी और से शादी करने तक के लिए कह दिया था।
हम किन चीजों से गुजरे हैं, सिर्फ हम जानते हैं
हिना ने अपने रिश्ते के मुश्किल दौर को याद करते हुए कहा कि दोनों ने साथ में काफी कुछ झेला है। उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते की पूरी कहानी सिर्फ वही दोनों जानते हैं। हिना ने कहा, “हम किन चीजों से गुजरे हैं, वो केवल हम ही जानते हैं।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.