सुबह के नाश्ते में क्या बनाएं जो फटाफट बन जाए और खाने में भी टेस्टी लगे, इस सवाल से परेशान रहती हैं तो ये रेसिपी आपके काम आएगी। क्योंकि बिना ज्यादा मेहनत के आपका तीखा, चटपटा ब्रेकफास्ट बनकर रेडी हो जाएगा, नोट कर लें रेसिपी।
ब्रेकफास्ट में कुछ टेस्टी और हेल्दी पति-बच्चों को बनाकर खिलाना है। ऐसे में समझ नहीं आता कि फटाफट क्या बन जाएगा। तो ये रेसिपी बड़े काम आने वाली है। क्योंकि मूंग दाल से बने ये पराठे ना केवल प्रोटीन से भरपूर होंगे बल्कि जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी देंगे। साथ ही इसका टेस्ट चटपटे-चटोरे लोगों को पसंद आएगा क्योंकि इसके साथ होगी दही वाली मिर्ची। इस रेसिपी को फूड्स एंड फ्लेवर बाई शिल्पी ने शेयर किया है। तो आप भी सीख लें बनाना।
मूंग दाल पराठा बनाने की सामग्री
आधा कप मूंग दाल
एक चम्मच कलौंजी,
एक चम्मच सौंफ,
एक चम्मच अजवाइन
हल्दी पाउडर
कसूरी मेथी
चिली फ्लेक्स
चुटकीभर हींग
चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
दो कप गेंहू का आटा
बारीक कटी धनिया
एक से दो चम्मच तेल
मूंग दाल पराठा बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले मूंग दाल को धोकर रातभर के लिए भिगो दें। या फिर चार से पांच घंटा भिगो दें, जिससे ये फूल जाएं।
- अब किसी बड़े परात या थाली में भीगी मूंग की दाल को निकाल लें।
- इसमे सारे तरीके के मसाले को मिलाएं।
- एक चम्मच कलौंजी, सौंफ, अजवाइन डालें।
- साथ ही हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी और साथ में चुटकीभर हींग डाल दें।
- गेंहू का आटा दो कप लेकर डालें और साथ में थोड़ा सा चिली फ्लेक्स, तीखापन चाहते हैं तो लाल मिर्च पाउडर और साथ में बारीक कटी हरी धनिया डाल दें।
- दो से तीन चम्मच तेल डालें और स्वादानुसार नमक डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे को गूंथे और हाथों से मसलकर सॉफ्ट कर लें।
- जब ये अच्छी तरह से सॉफ्ट आटा गूंथ जाए तो दस मिनट के लिए ढंककर रख दें।
- दस मिनट बाद परांठे बेलें और तेल या घी से सेंक कर नाश्ते में खाने को दें।
साथ में बनाएं दही मिर्ची का अचार
- पराठे के साथ दही मिर्ची का अचार बनाकर रख सकते हैं। इसे बनाने के लिए चाहिए कम तीखी वाली हरी मिर्च।
- इनकी डंठल काटकर चीरा लगा लें।
- अब दही में आधा कप पानी डालकर पतला कर लें।
- फिर पैन में दही डालें और साथ ही उसमे हरी मिर्च डालकर तबतक पकाएं जब तक सारी दही मिर्च सोख ना लें।
- जब सारा दही सोख लें तो मिर्च के ऊपर एक से डेढ़ चम्मच तेल और एक चम्मच धनिया पाउडर डालें। साथ ही स्वादानुसार नमक डालें और दो मिनट भून लें।
- फिर से जीरा पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर मिक्स करें।
- अच्छी तरह से भूनकर गैस बंद कर दें। तैयार है हरी मिर्च का खट्टा-तीखा अचार। इसे पराठे के साथ सर्व करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.