Chickpeas Benefits for Health: चना प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसे भूनकर, भिगोकर या पकाकर अलग-अलग तरीकों से खाया जाता है. हर तरीके के अपने फायदे होते हैं. भुना चना वजन कंट्रोल करने में मदद करता है, भीगा और पकाया हुआ चना एनर्जी देता है. इसके अलावा सत्तू शरीर को ठंडक देने के साथ पोषण देता है.
भुना हुआ चना, भिगोए हुए चने और पकाए हुए चुने तीनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
आयुर्वेद के अनुसार चने को अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है. भुना हुआ चना, भीगा हुआ चना, पकाया हुआ चना और चने का सत्तू. हर तरीके से चना खाने के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं. भुना हुआ चना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. यही कारण है कि भुना चना वजन कंट्रोल करने में मदद करता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है. भुना चना सुबह या दोपहर के समय खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
भीगा और पकाया हुआ चना भी शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है. आमतौर पर काले चने को रात में भिगोकर सुबह उबालकर खाया जाता है. यह शरीर को भरपूर एनर्जी देता है और वजन बढ़ाने में भी मदद करता है. जो लोग जिम करते हैं या ज्यादा शारीरिक मेहनत करते हैं, उनके लिए पकाया हुआ चना बहुत अच्छा माना जाता है. अगर इसे थोड़ा देसी घी डालकर पकाया जाए तो यह पाचन को बेहतर बनाता है और चने की रूखी प्रकृति को भी कम करता है. इसे नाश्ते में या शाम को हल्की भूख लगने पर स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है.
चना से बना सत्तू भी बहुत पौष्टिक होता है. खासकर गर्मियों के मौसम में सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को प्रोटीन देने के साथ-साथ ठंडक भी देता है. सत्तू पीने से थकान कम होती है और शरीर को ताजगी मिलती है. आयुर्वेद के अनुसार यह आंखों से जुड़ी कुछ समस्याओं में भी लाभ पहुंचा सकता है. गर्मियों में भुना चना, पकाया चना और सत्तू तीनों का सेवन किया जा सकता है. हालांकि जिन लोगों को वात दोष की समस्या ज्यादा होती है, उन्हें चने का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
About the Author

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.