Khargone News: डॉ संतोष मौर्य ने लोकल 18 से कहा कि फ्रिज या आरओ का पानी आर्टिफिशियल रूप से ठंडा होता है, जो सेहत के लिए भी सही नहीं होता है लेकिन मटके में पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है क्योंकि इसमें पानी धीरे-धीरे रिसता रहता है.
बीमारियों को दूर रखेगा पानी
आरओ पानी को फिल्टर करने के दौरान उससे जरूरी पोषक तत्वों को भी खत्म कर देता है जबकि मटका नैचुरल फिल्टर के रूप में काम करता है. मटके का पानी आयरन की कमी दूर करने में भी मदद करता है. यह पानी विटामिन बी और सी की पूर्ति करने में सहायक होता है, जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है, साथ ही दिमाग और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है. इससे शरीर की कई बीमारियां भी दूर होती हैं.
फ्रिज या आरओ के पानी के नुकसान
मटके की एक खास बात यह भी है कि यह पानी को उतना ही ठंडा करता है, जितना पीने में परेशानी न हो और प्यास को भी बुझाए जबकि अन्य आर्टिफिशियल तरह से ठंडे किए गए पानी को पीने में दिक्कत होती है और प्यास भी पूरी तरह बुझती नहीं है.
बेहद सस्ता है मटका
फ्रिज या आरओ की तुलना में मटका काफी सस्ता पड़ता है. जहां फ्रिज या आरओ 10 से 15 हजार रुपये में आते हैं, ऊपर से बिजली बिल का खर्च अलग, वहीं एक मटका बाजार में महज 100 से 200 रुपये में आसानी से मिल जाता है. यह घर में किसी भी स्थान पर कम जगह में रखा जा सकता है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.