Health Tips: जमुई के आयुष चिकित्सक डॉ रास बिहारी तिवारी ने बताया कि बुढ़ापे में हड्डियों और जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन युक्त आहार जरूरी है. आइये जानते हैं उनके द्वारा बताए गए टिप्स के बारे में. इससे बुढ़ापे में भी हड्डियां मजबूत रहेंगी.
ऐसे में अगर आपका खानपान सही रखा जाए तो इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. डॉ तिवारी के अनुसार रोजाना के भोजन में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए दूध, दही, छाछ और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इनमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है. इसके अलावा तिल, बादाम और अखरोट जैसी चीजें भी शरीर को जरूरी पोषक तत्व देती हैं और जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक होती हैं.
सब्जियां भी बनाती हैं हड्डियों को मजबूत
डॉ. रास बिहारी तिवारी बताते हैं कि हड्डियों की मजबूती के लिए हरी सब्जियां भी बहुत लाभदायक होती हैं. खासकर पालक, मेथी, सरसों का साग और बथुआ जैसी पत्तेदार सब्जियों में आयरन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा दाल, चना, सोयाबीन और अंकुरित अनाज को भी भोजन में शामिल करना चाहिए. क्योंकि इनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. उन्होंने बताया कि प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों को सहारा देता है. उन्होंने बताया कि हल्दी और अदरक भी जोड़ों के दर्द में काफी फायदेमंद माने जाते हैं. रोजाना खाने में हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए और अदरक को चाय या सब्जी में शामिल किया जा सकता है.
लहसुन से भी मजबूत होंगी हड्डियां
आयुष चिकित्सक ने बताया कि लहसुन भी हड्डियों के दर्द को कम करता है. उन्होंने बताया कि बुजुर्गों को सिर्फ खाने पर ही नहीं, बल्कि जीवनशैली पर भी ध्यान देना चाहिए. रोजाना हल्की धूप लेना, थोड़ी देर टहलना और हल्का व्यायाम करना भी हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है. साथ ही ज्यादा तला-भुना और जंक फूड से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.