जसप्रीत बुमराह जैसे ही श्रीलंका सीरीज के लिए चोट के कारण बाहर हुए कई लोग यह तर्क देने लगे कि बुमराह ने 2026 में भारत के लिए जितने मैच नहीं खेले हैं, उससे कहीं ज्यादा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है आपको बताते हैं।
आईपीएस या इंटरनेशनल क्या खेले हैं ज्यादा?
जसप्रीत बुमराह जैसे ही श्रीलंका सीरीज के लिए चोट के कारण बाहर हुए कई लोग यह तर्क देने लगे कि बुमराह ने 2026 में भारत के लिए जितने मैच नहीं खेले हैं, उससे कहीं ज्यादा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है आपको बताते हैं। बुमराह ने साल 2026 में कुल 14 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने 8 मुकाबले टी-20 विश्व कप 2026 में खेले थे। टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिए चार मैच न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के दौरान खेले थे। तब न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर थी। टी-20 विश्व कप फरवरी मार्च में खेला गया, जबकि न्यूजीलैंज सीरीज जनवरी में हुई थी। 2 मुकाबले इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में हुई वनडे सीरीज में खेले। टी-20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह ने वरुण चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक 14 विकेट हासिल किए थे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बुमराह का प्रदर्शन डीसेंट रहा था। जनवरी में न्यूजीलैंड के साथ हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाए गए थे, क्योंकि आगामी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया गया था। जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कुल 13 मैच खेले हैं। उनका आईपीएल बिल्कुल भी अच्छा नहीं गया था। तथ्यों से साफ है कि जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.