टीवी के मशहूर एक्टर हर्षद चोपड़ा इन दिनों रियलिटी शो लॉकअप 2 में नजर आ रहे हैं। शो में उनके बेहतरीन खेल और बेबाक अंदाज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच शो के हालिया एपिसोड में हर्षद ने अपनी निजी जिंदगी और अतीत से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
बातचीत के दौरान साझा किए अपने विचार
शो के दौरान जब कंटेस्टेंट सूफी मोतीवाला बायसेक्शुअल लोगों को समाज में होने वाली परेशानियों पर बात कर रहे थे, तब हर्षद चोपड़ा ने एक्टर धीरज धूपर के साथ अलग जाकर इस विषय पर अपने विचार साझा किए। हर्षद ने कहा, “मैं दो से तीन ऐसे लोगों को जानता हूं, जिनके साथ मैं बहुत सहज हूं और मुझे उनसे कोई डर नहीं लगता। लेकिन सच यह है कि मुझे ऐसे लोगों के साथ सहज होने में थोड़ा वक्त लगता है, मैं तुरंत घुल-मिल नहीं पाता। मेरा पहला रिएक्शन डर ही होता है।” इस पर धीरज धूपर ने अपनी राय देते हुए कहा कि उन्हें ऐसा कोई डर नहीं लगता, बल्कि उन्हें लगता है कि वे लोग ज्यादा अच्छे और सहनशील इंसान होते हैं।
इसे भी पढ़ें: 5 जुलाई को मुंबई की इस लोकेशन पर होगी Aamir Khan की शादी, Bollywood का कोई Star नहीं होगा शामिल
अतीत की घटना का डर आज भी है बरकरार
हर्षद चोपड़ा ने धीरज को अपने इस डर की वजह बताते हुए अतीत का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, “मैंने अपने करियर में सिर्फ एक बार रैंप वॉक की थी, लेकिन मुझे उसके पैसे भी नहीं मिले क्योंकि पैसे लेने के लिए उस इंसान के घर जाना था। मैं डर के मारे वहां से सीधा भाग गया था।”
हर्षद ने आगे बताया, “अभी कुछ दिनों पहले ही मैं उस इंसान से दोबारा मिला था। उस समय मैं शूटिंग का बहाना बनाकर भागा था, जबकि उसे पता था कि शूट कैंसिल हो चुका है। मुझे समझ नहीं आता था कि उस स्थिति का सामना कैसे करूं। हाल ही में जब मैं उससे मिला, तो मैंने अपनी उस हरकत के लिए माफी भी मांगी। इसी पुरानी घटना की वजह से मुझे सहज होने में थोड़ा समय लगता है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.