Hardik Pandya Tilak Varma: बीते सोमवार यानी 20 अप्रैल को आईपीएल 2026 में तिलक वर्मा ने अपने खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए धमाकेदार अंदाज में वापसी की और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) के लिए इतिहास रच दिया। उन्होंने नाबाद 101 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 199 रन बनाए थे, हालांकि एक समय महज 44 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद टीम मुश्किल में नजर आई थी। वहीं, तिलक वर्मा एक समय 22 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन दूसरे टाइमआउट के दौरान क्रीज पर मौजूद उनके साथी खिलाड़ी और मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कुछ कहा, जिसे लोग अंदाजा लगाने लगे कि पांड्या गुस्से में है, वह अग्रेशन के साथ बोलते नजर आए। इसके बाद तिलक ने महज 23 गेंदों में 82 रन ठोक डालें।
हार्दिक ने तिलक से बातचीत का किया खुलासा
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, “मुझे लगा कि तिलक वर्मा के पास जिस तरह की प्रतिभा है, उसे सचमुच परेशान करने की जरुरत नहीं है, इसलिए मैंने उसे तिलक को यही मैसेज दिया कि गेंद को देखो और जोरदार प्रहार करें। अब समय आ गया है कि वह अपना जलवा दिखाए। यह तिलक वर्मा और मुंबई इंडियंस टीम के लिए जरुरी था।’
इस मैच में मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही थी। एक समय MI ने महज 44 के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए थे, लेकिन तिलक वर्मा ने पहले क्रीज पर पैर जमाए रखा। तिलक शुरुआत में धीमी बैटिंग कर रहे थे। वो 14वें ओवर के बाद एक समय 22 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन पारी के कुछ आखिरी ओवरों में उन्होंने महज 23 गेंदों में 82 रन ठोक दिए। वर्मा ने 7 छक्के और 8 चौके जड़े।
मुंबई इंडियंस के आगामी आईपीएल मैच
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.