भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जो आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होने के बाद से अब तक मैदान पर वापसी करने में कामयाब नहीं हो सके हैं वह 2 अगस्त की सुबह आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान हार्दिक पांड्या का पूरा लुक बदला हुआ नजर आया जिसमें वह पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा जहां पहने हुए थे तो वहीं उन्होंने अपना सिर भी मुंडवा रखा था। हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने सुबह आयोजित होने वाली प्रसिद्ध सुप्रभातम सेवा में हिस्सा लिया और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों का दर्शन करते हुए वीडियो भी सामने आया है।
माथे पर तिलक और सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में बेहतरीन ऑलराउंडर प्लेयर्स में की जाती है, हालांकि हार्दिक को चोट के चलते अपने करियर के दौरान काफी जूझना भी पड़ा है। हार्दिक जब तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे तो उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था तो वहीं जहां हार्दिक ने अपने सिर को मुंडवाया हुआ था तो वहीं उनके माथे पर तिलक भी लगा था। हार्दिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी थी जिसमें दोनों ने मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने के साथ पूजा-अर्चना की।
हार्दिक की वापसी पर टिकी हुई है सभी की नजरें
साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया की तैयारी शुरू हो चुकी है जिसमें हार्दिक पांड्या भी प्लानिंग का अहम हिस्सा हैं। हालांकि चोटिल होने की वजह से वह पिछली कुछ सीरीज में नहीं खेल पाए थे। अब उनकी वापसी को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि फिटनेस टेस्ट में पास होने के बाद वह सितंबर महीने में होने वाली लिमिटेड ओवर्स सीरीज में खेलते हुए दिख सकते हैं। हार्दिक पांड्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच के रूप में खेला था। वहीं वनडे फॉर्मेट में हार्दिक के पिछले मैच को लेकर बात की जाए तो वह उन्होंने साल 2025 की शुरुआत में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेला था।
यह भी पढ़ें
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, रिंकू सिंह को मिली उपकप्तानी
श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम का शेड्यूल बदला, अब 3 दिन का होगा वॉर्म-अप मुकाबला
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.