10 मई को मदर्स डे और अगर इस दिन आप अपनी मम्मी को खास तोहफा देकर स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो यहां देखिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज। ये गिफ्ट ऑप्शन दिन को खास बना सकते हैं।
2) आराम और सुविधा से जुड़ी चीजें- आप मां को आराम और सुविधा से जुड़ी चीजें दे सकते हैं। इन चीजों में ऑर्थोपेडिक फुटवियर या मेमोरी फोम स्लिपर शामिल है। घर पर चलने-फिरने या काम करते समय पैरों को आराम देने के लिए इस तरह की फुटवियर गिफ्ट कर सकते हैं।
3) स्मार्ट होम अप्लायंसेज-घर के बड़े कामों को चुटकियों में निपटाने के लिए आप मां को रोबोट वैक्यूम क्लीनर दे सकते हैं। ये बिना मेहनत के घर की सफाई करने के लिए बेहतरीन तोहफा है। इसके अलावा स्मार्ट मग भी काम का तोहफा है इसमें उनकी चाय या कॉफी को लंबे समय तक गर्म रखने में मदद मिलेगी।
4) मसाजर- दिन भर की थकान और मांसपेशियों के दर्द से राहत देने वाले नेक और बैक मसाजर को भी गिफ्ट किया जा सकता है। आजकल मार्केट में कई तरह के मसाजर मिल रहे हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद और बजट के मुताबिक किसी एक को चुन सकते हैं। ये बिजी मॉम के लिए एक बेहतरीन गिफ्ट है।
5) हैंडबैग या स्लिंग बैग- महिलाओं को तोहफे में देने के लिए बैग सबसे अच्छा ऑप्शन है। एक अच्छी ब्रांड का क्लासी और टिकाऊ हैंडबैग या स्लिंग बैग सबसे बेहतरीन साबित हो सकता है।
टिप- मां को किसी भी तोहफे से ज्यादा बच्चों का प्यार चाहिए होता है जो आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चे देना भूल चुके हैं। मदर्स डे के दिन ही सही मां को स्पेशल फील करवाने के लिए उन्हें ढेर सार प्यार भी दें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.