फ्रेंडशिप डे पर अपने बिछड़े-पुराने, नये और हर दिल अजीज दोस्त को स्पेशल फील कराना है तो इन हार्ट टचिंग और इमोशनल शायरियों के कलेक्शन को जरूर पढ़ लें। जिन्हें फ्रेंडशिप डे पर भेजा तो बदले में मिलेंगी ढेर सारी हार्ट वाली इमोजी।
1- दुनिया से सभी मसलों को टालकर,
चलो ना मिलते हैं कोई बहाना निकाल कर।
2- दोस्त को कभी दौलत की नजर से मत देखो,
वफादार दोस्त अक्सर गरीब होते है।
3- कुछ ऐसे दोस्त भी होते हैं,
जिनकी जगह मोहब्बत भी नहीं ले सकती।
4- क़िताब-ए-दिल का कोई भी स़फा ख़ाली नहीं होता,
दोस्त वहां भी हाल पढ़ लेते हैं, जहां कुछ लिखा नहीं होता
5- दोस्त कभी पुराना नहीं होता,
कुछ दिन बात ना करने से बेगाना नहीं होता,
दोस्ती में दूरी तो आती रहती है
पर दूरी का मतलब भुलाना नहीं होता।
6- दोस्ती से कीमती कोई जागीर नहीं होती
दोस्ती से खूबसूरत कोई तस्वीर नहीं होती
दोस्ती यूं तो कच्चा धागा है,
मगर इस धागे से मजबूत कोई जंजीर नहीं होती।
7- कमजोरियां मत खोज मुझ में मेरे दोस्त,
एक तू भी शामिल है मेरी कमजोरियों में।
8- खींच कर उतार देते हैं
उम्र की चादर, ये कंबख्त दोस्त
कभी बूढ़ा नहीं होने देते।
9- दोस्तों से रिश्ता रखा करो जनाब
तबियत मस्त रहेगी
ये वो हकीम हैं जो
अल्फाज से इलाज कर दिया करते हैं।
10- चल फिर कहीं फुर्सत निकाल कर एक साथ बैठते हैं,
एक दूसरे की तारीफ और सारे जहां की चुगलियां करते हैं।
11- दोस्ती अक्षर नहीं जो मिट जाए
दोस्ती सफर नहीं जो कट जाए
ये तो वो एहसास है
जिसके लिए जीना भी कम पड़ जाए।
12- दोस्ती सिर्फ पास रहने का नाम नहीं है
अगर आप दूर रहकर भी हमें याद करो तो
हमारे लिए इससे बड़ा कोई इनाम नहीं है।
13- कहते हैं दिल की बात किसी को बताई नहीं जाती
पर दोस्त वो आईना होते हैं,
जिसने कोई बात छुपाई नहीं जाती।
14- दोस्ती ना कभी इम्तिहान लेती है
ना कभी इम्तिहान देती है
दोस्ती तो वो है जो
बारिश में भीगे चेहरे पर भी
आंसुओं को पहचान लेती है।
15- कल ना हम होंगे ना कोई गिला होगा
सिर्फ सिमटी हुई यादों का सिलसिला होगा
जो लम्हें हैं चलो हंस कर बिता लें,
जाने कल जिंदगी का क्या फैसला होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.