मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इंडस्ट्री में अपनी मेहनत, क्रिएटिविटी और खुशमिजाज बिहेवियर के लिए पहचाने जाने वाले मार्से कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुके थे. उनके साथ काम करने वाले कलाकार उन्हें सिर्फ एक हेयर स्टाइलिस्ट नहीं, बल्कि एक अच्छे दोस्त और परिवार के सदस्य की तरह मानते थे. जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई.
कई कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
मार्से पेड्रोजो के निधन पर कई मशहूर कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. एक्टर वरुण धवन ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि मार्से अब इस दुनिया में नहीं रहे. कुछ समय पहले ही दोनों साथ में शूटिंग कर रहे थे और मार्से बहुत प्यारे इंसान थे, जिन्हें हर कोई दिल से चाहता था.
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी एक भावुक पोस्ट कर लिखा कि मार्से सिर्फ उनकी टीम का हिस्सा नहीं थे, बल्कि दोनों एक-दूसरे का सहारा थे. उनके साथ काम करते समय हमेशा अपनापन महसूस होता था और वह हर किसी का बहुत ख्याल रखते थे.
वहीं डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी उन्हें याद करते हुए बताया कि मार्से उनके बहुत करीबी दोस्त थे. उनके करियर की शुरुआत से ही मार्से उनके साथ जुड़े हुए थे और दोनों ने साथ में कई खूबसूरत पल बिताए.

इसके अलावा तारा सुतारिया ने भी उन्हें याद करते हुए लिखा कि लगभग दस साल तक साथ काम करने के दौरान मार्से हमेशा सेट पर सबसे खुशमिजाज और एनर्जी लेकर आने वाले इंसान थे.
अन्य कलाकारों ने किया पोस्ट 


कई बड़े कलाकारों संग किया था काम
बता दें, मार्से पेड्रोजो बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट थे. उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी अभिनेत्रियों और कलाकारों के साथ काम किया, जिनमें जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा और कई अन्य नाम शामिल हैं. कलाकारों के साथ उनका व्यवहार ही उनकी सबसे बड़ी पहचान था. सेट पर मौजूद लोग बताते हैं कि मार्से हमेशा माहौल को खुशहाल बनाए रखते थे, जिससे कलाकार भी कंफर्टेबल महसूस करते थे. उनके जाने की खबर से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.