जन्म और परिवार
वहीं 15 अप्रैल 1469 में कार्तिक माह की पू्र्णिमा को तलवंडी नामक स्थान पर नानक देव जी का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम मेहता कालू और माता का नाम तृप्ता देवी था। नानक देव जी के साथ बचपन में कई चमत्कारी घटनाएं घटी थीं। इन घटनाओं ने नानक देव जी को आध्यात्म की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया था। वह बचपन से ही धार्मिक प्रवृति के बालक थे और आगे जाकर वह सिख समाज के पहले गुरु बने थे।
इसे भी पढ़ें: Neem Karoli Baba Death Anniversary: जानिए Lakshman Narayan Sharma के Neem Karoli Baba बनने का सफर
सिखों के पहले गुरु
माना जाता है कि गुरु नानक देव बचपन से ही चिंतनशील और शांत प्रवृत्ति के थे। जब नानक देव के साथी खेलकूद में व्यस्त रहते थे, तब वह साधना और ध्यान में लीन रहते थे। उनकी इस धार्मिक प्रवृत्ति की वजह से उनके माता-पिता परेशान रहते थे। ऐसे में नानक देव को बचपन में पढ़ने के लिए गुरुकुल भेजा गया था। लेकिन नानक देव के सवालों के आगे गुरु निरुत्तर हो गए। यहां तक कि जब उनको शिक्षा के लिए मौलवी के पास भेजा गया था, तब भी उनकी जिज्ञासा का कोई जवाब नहीं दे सका। सभी लोगों ने माना कि उनको ईश्वर ने स्वयं ज्ञाव देकर पृथ्वी पर भेजा है।
बाद में गुरु नानक देव घर-बार त्याग कर भारत, अफगानिस्तान, फारस और अरब देशों की यात्राओं पर निकल गए। वह जहां भी गए, उन्होंने समानता, प्रेम और ईश्वर के प्रति भक्ति का संदेश दिया। नानक देव ने पंजाब में करीब की निर्गुण उपासना का प्रचार किया था और समाज को एकता का संदेश दिया। इसी वजह से नानक देव सिखों के पहले गुरु के रूप में जाने गए।
मक्का की यात्रा
बता दें कि गुरु नानक देव जी ने अपने शिष्य मरदाना के साथ करीब 28 सालों में 2 उपमहाद्वीपों में 5 प्रमुख यात्राएं पैदल की थीं। जिनको उदासी कहा जाता है। इन 28 हजार किमी लंबी यात्राओं में गुरु नानक देव ने करीब 60 सालों का भ्रमण किया था। अपनी चौथी उदासी में नानक देव ने मक्का की यात्रा की। नानक देव ने हाजी का भेष रखा और अपने शिष्यों के साथ मक्का गए। कई हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थलों की यात्रा की और फिर मक्का की यात्रा की।
कुरीतियों का किया विरोध
अपनी यात्राओं के दौरान गुरु नानक देव ने कई जगहों पर अपना डेरा जमाया और समाज में फैली कुरीतियों का विरोध किया। नानक देव जी ने मूर्ति पूजा को निर्थक माना और रुढ़िवादी सोच का भी विरोध किया।
मृत्यु
वहीं 22 सितंबर 1539 को पाकिस्तान के करतारपुर में गुरु नानक देव ने आखिरी सांस ली।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.