यदि आप मटन और चिकन के शौकीन हैं, लेकिन कुछ शाकाहारी और बेहद लाजवाब ट्राई करना चाहते हैं, तो गूलर की सब्जी एक बेहतरीन विकल्प है। स्वाद में दमदार और सेहत के गुणों से भरपूर यह सब्जी इतनी स्वादिष्ट बनती है कि इसके आगे नॉन-वेज का स्वाद भी फीका लगने लगता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं।
Image: Instagram
Image: Instagram
गूलर के ऊपरी सिरों को काट लें और बीच से दो हिस्सों में बांटें। अंदर के बीज और रेशों को चाकू से साफ कर लें। साफ गूलर को प्रेशर कुकर में थोड़े पानी और नमक के साथ 1-2 सीटी तक उबालें ।
Image: Instagram
कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें। इसमें तेज पत्ता और लौंग डालें। अब बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
Image: Instagram
मसालों का घोल हल्दी, मिर्च, धनिया डालें और तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे। यही इस सब्जी के असली स्वाद का राज है।
Image: Instagram
भुने हुए मसाले में उबले हुए गूलर डालें और 2-3 मिनट तक साथ में भूनें। आवश्यकतानुसार पानी डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं। गरम मसाला डालें। गूलर की सब्जी तैयार।
Image: Instagram
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.