मौत कब किसे कहां किस हालत में आएगी कोई नहीं जानता. ऐसी ही अचानक मौत का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जो बस अड्डे पर बस पकड़ने जा रहा था उसके ऊपर स्टैंड की छत का छज्जा गिरा और उसकी मौत हो गई, जैसा कि वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है. वीडियो में जिस तरह से झज्जा गिरने से हादसा हुआ है वो वाकई दिल दहला देने वाला है, इंटरनेट यूजर्स अब इस हादसे को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यात्री पर गिरा बस स्टैंड का छज्जा
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो गुजरात के वडोदरा का बताया जा रहा है, वीडियो में एक यात्री बस स्टैंड के छज्जे के नीचे चलते हुए बस पकड़ने जा रहा है, लेकिन तभी ऐसा हादसा होता है कि देखने वालों की रूह कांप जाती है. वीडियो में दिख रहा है कि इस यात्री के ऊपर बस स्टैंड का पूरा छज्जा भरभराकर गिर जाता है जिसके बाद बताया जा रहा है कि उसकी मौत हो गई है.
मौत कभी भी कहीं भी किसी को भी आ सकती है pic.twitter.com/6EPiX0VnGr
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) April 15, 2026
वायरल वीडियो ने कंपाई लोगों की रूह
दावा किया जा रहा है कि वडोदरा बस स्टैंड पर नरसिंह भाई दवे बस पकड़ने जा रहे थे कि तभी बस स्टैंड पर बना छज्जा अचानक उन पर गिर पड़ा, छज्जा गिरने के बाद कैमरा फ्रेम में केवल धूल ही धूल का गुबार उठता है और पब्लिक इधर उधर भागने लगती है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखकर लोग खौफ खा रहे हैं.
यूजर्स बोले, संबंधित लोगों पर हो सख्त कार्रवाई
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हर जगह केवल आम आदमी मर रहा है. एक और यूजर ने लिखा…इस छज्जे को बनाने वाले ठेकेदार पर मुकदमा होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मौत कब किसे कहां आ जाए कोई नहीं जानता.
यह भी पढ़ें: डिजिटल महबूबा ने सुलाया मौत की नींद, एआई के प्यार में पड़े आशिक ने आखिर क्यों किया सुसाइड
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.