RR vs GT Match 52 Full Highlights: पहले कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस के लिए अर्धशतकीय पारियां खेलीं. फिर गेंदबाजी करते हुए राशिद खान और कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाजों ने कमाल करते हुए विरोधी राजस्थान रॉयल्स को घुटने टेकने पर मजबूर किया. इस इस तरह गुजरात ने आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान को 77 रन से हराया. यह सीजन में गुजरात की 7वीं जीत रही.
इस जीत के साथ गुजरात प्वाइंट्स टेबल में 14 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर आ गई है. यहां से टीम का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना लगभग तय हो गया है. अभी टीम को 3 मैच और खेलने हैं. दूसरी तरफ हारने वाली राजस्थान टॉप-4 से बाहर हो गई है.
बात करें मैच की, तो गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रनों का बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए. इसके अलावा साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. फिर चेज के लिए उतरी राजस्थान 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई.
इस दौरान गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. बाकी जेसन होल्डर ने 3 विकेट, कगिसो रबाडा ने 2 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट अपने नाम किया.
चेज में राजस्थान का हाल
चेज के लिए उतरी की शुरुआत ठीक रही. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 17 गेंदों में 38 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी का अंत सूर्यवंशी के विकेट से हुआ, जिन्होंने 16 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 36 रन बनाए. पहला विकेट गिरने के बाद राजस्थान संभल नहीं सकी. यहां से टीम ने दूसरा विकेट 40 रन पर, तीसरा 68 रन पर, चौथा 87 रन पर, पांचवां 91 रन पर छठा 115 रन पर, सातवां 136 रन पर, आठवां 141 रन पर, नौवां 151 रन पर और 10वां 152 रन पर गंवाया.
टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा टीम के लिए सूर्यवंशी ने 36, ध्रुव जुरेल ने 24, कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 03, शिमरोन हेटमायर ने 06, डेनोवन फरेरा ने 04, शुभम दुबे ने 15, जोफ्रा आर्चर ने 05, दासुन शनाका ने 16, तुषारदेश पांडे ने 01 और बृजेश शर्मा ने 01* रन बनाया.
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
राजस्थान रॉयल्स ने अचानक बदला कप्तान, रियान पराग टीम से बाहर; जानें क्यों लिया गया ये फैसला
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.