- कॉपी लिंक
अधिकांश लोग गूगल मैप्स का इस्तेमाल सिर्फ किसी जगह का रास्ता खोजने के लिए करते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह एप डिजिटल ट्रैवल असिस्टेंट बन चुका है। इसमें ऐसे कई फीचर्स हैं जो ट्रैफिक से बचा सकते हैं, पार्किंग याद रख सकते हैं और किसी जगह पर जाने से पहले वहां की भीड़ के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं।
ऑफलाइन भी चलाएं गूगल मैप्स… टोल का हिसाब पहले ही बता सकता है
1. Offline Maps : नेटवर्क न हो तब भी रास्ता मिलेगा
अब यूजर्स ऑफलाइन मैप्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए
– Google Maps खोलें। प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। Offline Maps चुनें। Select Your Own Map पर क्लिक करें। जिस शहर या इलाके में जाना है, उसे डाउनलोड करें।
2. Parking Location: गाड़ी खोजने में मददगार
गाड़ी की पार्किंग भूल जाते हैं, तो ये फीचर उपयोगी है।
– गाड़ी पार्क के बाद मैप्स में सेव पार्किंग चुनें। बाद में ‘पार्किंग सेव्ड’ पर क्लिक कर सीधा गाड़ी तक पहुंच सकते हैं। इसे नोट्स और फोटो से भी जोड़ सकते हैं।
3. Group Trip Lists: पूरे परिवार की ट्रिप तय करें
दोस्तों या परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यह फीचर काम का है। इसके लिए मैप में जाकर
– Saved टैब खोलें
– Lists पर जाएं
– New List बनाएं
– Share पर क्लिक करें
4. Toll Cost Estimate: टोल का खर्च याद रखेगा
अब गूगल मैप्स कई रूट्स पर अनुमानित टोल खर्च भी दिखाता है। इसके लिए गूगल मैप्स में जाएं और वहां पर ये विकल्प चुनें।
– Destination डालें – Route Options देखें – टोल वाला रूट चुनें
5. Area Busyness: कहां कितनी भीड़ है… यह जानें
– किसी मॉल, बाजार, कैफे या पर्यटन स्थल पर जाने से पहले वहां की भीड़ देख सकते हैं।
– किसी जगह को सर्च करें।
– नीचे पॉपुलर टाइम्स सेक्शन देखें।
– ये बताएगा कहां कितना ट्रैफिक है।
6. Timeline: पिछले दिनों कहां-कहां गए थे
गूगल मैप्स आपकी यात्रा का रिकॉर्ड भी रख सकता है। इसके लिए बस आपको इन विकल्पों को चुनना है।
– प्रोफाइल फोटो पर टैप करें
– Your Timeline चुनें
– यह तभी काम करेगा जब लोकेशन हिस्ट्री ऑन हो।
7. Indoor Maps: मॉल और एयरपोर्ट के अंदर भी रास्ता
कई एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन व मॉल के अंदर का मैप भी देख सकते हैं।
– संबंधित मॉल या एयरपोर्ट सर्च करें
– गूगल मैप्स में उस इनडोर लोकेशन को Zoom In करें।
– इसके बाद Floor Selector का विकल्प दिखेगा। इससे अंदर की लोकेशन भी मैप पर दिख सकेंगी।
8. Know Before You Go: रेस्तरां की जानकारी लें
यह मैप्स का एआई फीचर है। किसी रेस्तरां, होटल या पर्यटन स्थल को सर्च करने पर एआई हजारों रिव्यू पढ़कर सारांश तैयार करता है।
– किसी जगह को सर्च करें
– इंफो कार्ड में ऊपर स्क्रॉल करें
– Know Before You Go सेक्शन देखें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
