जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लेने के दौरान ACP विवेक भगत ने उसके सीने पर हाथ मारा और धक्का देकर वहां से भाग गया। रात करीब 11 बजे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने महिला पत्रकार का वीडियो शेयर किया। वीडियो में महिला कहती है कि वह साढ़े 3 घंटे से वहां बैठी हैं, लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं की जा रही है। FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर सैकड़ों पत्रकार पार्लियामेंट्री स्ट्रीट थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। उन्होंने कहा- पूरी दिल्ली की महिलाएं, छात्राएं अपनी सुरक्षा को लेकर घबराहट में हैं, सत्याग्रह कर रही हैं। दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है। अमित शाह को जवाब देना चाहिए। CJP ने ACP की गिरफ्तारी की मांग की वहीं CJP ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जिन लोगों पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही अब उनकी शिकायत तक सुनने से इनकार कर रहे हैं। संगठन ने लिखा- पुलिस को ACP के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, न कि महिला की शिकायत दर्ज करने से इनकार करना चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.