फ्लाइट टिकट के दाम कम होते ही Google AI आपको अलर्ट देगा। अब AI की मदद से सस्ती फ्लाइट खोजने, किराया ट्रैक करने और पसंद का होटल ढूंढने से लेकर बुकिंग तक का काम आसान हो जाएगा।
Google AI Mode में आया बड़ा Travel Update
Google ने Search के AI Mode को अब सिर्फ सवालों के जवाब देने वाले फीचर तक सीमित नहीं रखा है। कंपनी इसे धीरे-धीरे एक ऐसे AI Assistant में बदल रही है जो यूजर के लिए कई काम कर सके। ताजा अपडेट में Google ने Travel से जुड़े कई फीचर्स जोड़े हैं। अब यूजर Flight Search, Price Tracking, Rewards Points और Hotel Search जैसे काम AI Mode के जरिए कर सकता है। इससे Trip Planning के दौरान अलग-अलग वेबसाइट खोलने की जरूरत कम हो सकती है।
Flight के दाम पर AI रखेगा नजर
नए फीचर की सबसे खास बात Flight Price Tracking है। मान लीजिए आपको अगले महीने दिल्ली से मुंबई जाना है और अभी टिकट महंगा लग रहा है। ऐसे में आप AI Mode को अपनी यात्रा की तारीख और Destination बताकर Flight Price Track करने के लिए कह सकते हैं। इसके बाद अगर आपके चुने हुए Route और तारीख के Flight Fare में बदलाव होता है तो Google आपको Email Alert भेज देगा। यानी बार-बार Flight की कीमत चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Hotel ढूंढने में भी AI करेगा मदद
Google AI Mode का दूसरा बड़ा अपडेट Hotel Booking से जुड़ा है। अब यूजर AI को अपनी Destination, Travel Dates और Hotel Preferences बता सकता है। इसके बाद AI Mode उपलब्ध Hotels की List दिखाएगा। इसमें Guest Reviews और दूसरे जरूरी Factors भी दिखाए जा सकते हैं, जिससे यूजर अलग-अलग Hotels की तुलना कर सके।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.