- Hindi News
- Business
- Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (30 April 2026) | Bhopal Jaipur Gold Silver Rate
- कॉपी लिंक
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 30 अप्रैल को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 679 रुपए बढ़कर 1,48,652 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1,47,973 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं एक किलो चांदी 582 रुपए बढ़कर 2,36,882 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले 30 अप्रैल को इसकी कीमत 2,36,300 लाख रुपए प्रति किलो थी।

सोना इस साल 16 हजार और चांदी 7 हजार रुपए महंगी
2026 में सोना अब तक 16 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
इस साल चांदी 7 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.37 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
- मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
- आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
- स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
- क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
