- Hindi News
- Business
- Gold Silver Prices Fall | Silver Down ₹6442 To ₹2.57 LakhKg, Gold ₹2225 Cheaper
- कॉपी लिंक
सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,225 रुपए गिरकर 1.54 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 30 मई को 1.56 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.63 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.57 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 6,442 रुपए कम हुई।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
| कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
| 24 | ₹1,54,238 |
| 22 | ₹1,41,282 |
| 18 | ₹1,15,679 |
| 14 | ₹90,229 |
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत
| शहर | 10 ग्राम 24 कैरेट |
| दिल्ली | ₹1,55,910 |
| मुंबई | ₹1,52,730 |
| कोलकाता | ₹1,52,730 |
| जयपुर | ₹1,55,910 |
| भोपाल | ₹1,55,810 |
| पटना | ₹1,55,810 |
| लखनऊ | ₹1,55,910 |
| रायपुर | ₹1,52,730 |
| अहमदाबाद | ₹1,55,810 |
सोर्स: goodreturns 6 जून 2026
सोना इस साल 23 हजार और चांदी 31 हजार महंगी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी रही है। सोना 2026 में अब तक 21 हजार रुपए और चांदी 27 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.56 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.61 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।
इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल
| तारीख | सोना | चांदी |
| 31 दिसंबर 2025 | ₹1,33,195 | ₹2,30,420 |
| 31 जनवरी 2026 | ₹1,65,795 | ₹3,39,350 |
| 28 फरवरी 2026 | ₹1,50,997 | ₹2,66,700 |
| 31 मार्च 2026 | ₹1,46,733 | ₹2,30,135 |
| 30 अप्रैल 2026 | ₹1,50,263 | ₹2,40,331 |
| 6 जून 2026 | ₹1,54,238 | ₹2,56,908 |
नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
