आमतौर पर किसी रेस्टोरेंट में खाने के बिल को लेकर होने वाली बहस कुछ मिनटों में खत्म हो जाती है. हालांकि, गोवा में ऐसी ही एक बहस विधानसभा तक पहुंच गई है. मामला 170 रूपए के एक चीज गार्लिक नान है, जिसका बिल ऐसा विवाद बना कि मामला सोशल मीडिया से होते हुए विधानसभा तक पहुंच गया है. घटना का CCTV सामने आने के बाद पुलिस विभाग की फजीहत हो रही है, जिसके बाद अब पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है.
170 रूपए की नान से शुरू हुई थी बहस
मामला 26 अगस्त का बताया जा रहा है. दरअसल, सब-इंस्पेक्टर विराज सावंत अपने दोस्त अकाश पाटिल के साथ सोकोरो, पोरवोरिम स्थित रोहित बार एंड रेस्टोरेन्ट गए थे. खाना खाने के बाद चीज गार्लिक नान की कीमत को लेकर उन्होनें विवाद शुरू कर दिया, जिसकी कीमत 170 रूपए बताई जा रही है. कीमत को लेकर उन्होनें सवाल उठाए और बात धीरे-धीरे बहस में बदल गई. इस दौरान उन्होनें रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और पुलिस कार्रवाई की धमकी भी दी. CCTV फुटेज सामने आने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया. वहीं रेस्टोरेंट के रात 11 बजे के बाद खुले रहने को लेकर भी पुलिस कार्रवाई की धमकी दी.
दूसरी CCTV फुटेज ने बढ़ाई मुश्किल
इसके अलावा भी एक दूसरी CCTV रिकॉर्डिंग सामने आई, जिसमें सावंत के दोस्त अकाश पाटिल के दोबारा रेस्टोरेंट पहुंचने और स्टाफ से कथित तौर पर अभद्रता करने की बात सामने आई. यह भी बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां बच्चे भी मौजूद थे और उनके सामने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया.
यह भी पढ़ेंः CM विजय ने बुजुर्ग महिला को गिफ्ट किया हजारों का चश्मा- वीडियो वायरल
विधानसभा में उठा मामला
CCTV सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और गोवा विधानसभा तक पहुंच गया. विधानसभा में विपक्ष इस घटना को उठाते हुए पुलिस अधिकारी के कथित व्यवहार पर सवाल खड़े किए और कार्रवाई की मांग की. उन्होंने इसे पुलिस की कथित ‘हाई-हैंडेडनेस’ का मामला बताते हुए गंभीर चिंता जताई. मामले पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा में कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई की जा सकती है.
यह भी पढ़ेंः पाकिस्तानी शख्स ने बनाई ऑटोमैटिक कार, टेस्टिंग के दौरान पुलिस वैन से भिड़ी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.