Last Updated:
Gautam Gambhir reply to MS Dhoni Instagram post: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी के इंस्टाग्राम पर मजेदार रिप्लाई किया है. धोनी ने टीम इंडिया के तीसरी बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनने पर गौतम गंभीर की तारीफ की थी. इसके बाद अब उन्होंने गंभीर को कमेंट कर जवाब दिया है.
महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर
मुकाबले में टीम इंडिया की दमदार जीत के बाद पूर्व कप्तान धोनी गदगद नजर आए. यही कारण है कि उन्होंने करीब दो साल बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया. अपने इस इंस्टा पोस्ट में धोनी ने खास तौर से गंभीर का जिक्र करते हुए लिखा, “कोच साहब, आपकी मुस्कान बहुत शानदार लग रही है. मुस्कान के साथ आपकी जीत कमाल की है, बहुत अच्छा किया.” ऐसे में अब धोनी के पोस्ट गौतम गंभीर का भी जवाब आया है. गंभीर ने कमेंट करते हुए लिखा, “और मुस्कुराने की कितनी अच्छी वजह है, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा.”
धोनी ने की पूरी टीम की तारीफ
कोच गौतम गंभीर की तारीफ के अलावा धोनी ने टीम इंडिया को लेकर कहा, “अहमदाबाद में इतिहास बन गया. टीम, सपोर्ट स्टाफ और भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई. आप सभी को खेलते देखना बहुत खुशी की बात है. बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो अच्छा है. चैंपियन बॉलर.”
भारत ने 96 रनों से जीता मुकाबला
वहीं इस मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में रिकॉर्ड 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में कीवी टीम 159 रन बनाकर सिमट गई.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.