टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहती हैं. वो टीवी से दूर इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने डांस वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं. हालांकि, इसके चलते उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. आकांक्षा चमोला हाल ही में श्री श्री रविशंकर के कार्यक्रम में पहुंचीं, जहां उन्होंने ट्रोलिंग को लेकर एक सवाल पूछा.
आकांक्षा चमोला ने पूछा ये सवाल
आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने पूछा, ‘जय श्री राम गुरुजी. मेरा नाम आकांक्षा चमोला है. मैं मुंबई से हूं. मैं भी एक एक्ट्रेस हूं. मेरी इंडस्ट्री में ऐसा हो रहा है कि हम कुछ भी करते हैं तो लोग जज करने लगते हैं. मुझे इस बात का गिल्ट है कि मैं बहुत खुश हूं और बहुत बबली हूं. आपके प्रोग्राम में आप यही तो कहते हैं कि आप हमेशा हंसते रहो, आप हमेशा मस्ती में रहो, खिलखिलाते रहो. मैं यही करती हूं तो गलत हो जाती हूं.’
ये भी पढ़ें:- ‘डर हर किसी को लगता है…’ खतरों के खिलाड़ी 15′ में खतरनाक स्टंट को लेकर बोले गौरव खन्ना
‘ये हमेशा एंजॉय क्यों करती हैं?’
उन्होंने आगे कहा, ‘लोगों को लगता है कि यार ये इतनी खुश क्यों हैं, ये नाचती क्यों रहती है? ये हमेशा एंजॉय क्यों करती है? तो मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या दुखी रहना ही ट्रेंड हो गया है? मतलब क्या मुझे हर जगह जाकर सीरियस और मैच्योर बिहेव करना चाहिए? ताकि लोग मुझे एक्सेप्ट करें.’ आकांक्षा के इस सवाल का श्री श्री रविशंकर ने बेहद शानदार जवाब दिया.
Meet Akansha Khanna wife of Gaurav Khanna 👏
– Akansha Khanna told Sadhguru that people in the industry often judge her for being too happy, bubbly, and always enjoying life.🤯 pic.twitter.com/a8HLoh9UZq
— Sumit (@beingsumit01) May 28, 2026
श्री श्री रविशंकर ने सुनाई शिव-गंगा की कहानी
श्री श्री रविशंकर ने कहा, ‘वो एक्सेप्ट करें न करें हमें क्या फर्क पड़ेगा. फर्क पड़ रहा है न आपको. आप अपना मस्ती में रहो. वो गाना है न, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना.’ आकांक्षा बोलीं, ‘गुरुजी, बस यही सुनना था मुझे आपसे.’ श्री श्री रविशंकर आगे कहते हैं, ‘एक कहानी आपने सुनी है, गंगा जी मतलब नॉलेज. यमुना जी प्रेम हैं तो गंगा जी ज्ञान हैं. तो जब गंगा उतरीं धरती पर लोग उन्हें संभाल नहीं पाए. तो शिवजी ने क्या किया कि उन्होंने अपनी जटाओं में बांधकर थोड़ा सा एक हल्की सी धारा छोड़ दी. इसी तरह तुम. जहां लोग जितना समझते हैं उतना दिखाओ. बाकी सब अपने अंदर रखो. सारी खुशी मत दिखाओ.’
‘दिल धोखा और डिज़ायर’ को लेकर ट्रोल हो रहीं आकांक्षा चमोला
आकांक्षा चमोला ने हाल ही में वेब सीरीज ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ को लेकर ट्रोलिंग का सामना किया है. इस सीरीज में उन्होंने कुंवर अमरजीत सिंह और अली हसन के साथ कई बोल्ड सीन्स दिए, जिनके क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. जहां कुछ लोगों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने इस तरह के रोल करने को लेकर उनकी आलोचना भी की.
ये भी पढ़ें:- अविका गौर से सालों बाद मिले गौरव खन्ना, कहा- ये इत्ती सी थी, KKK15 में दिखेंगे साथ
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.