इसी बीच अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गौरव खन्ना भी जल्द ही इस शो में एंट्री कर सकते हैं। इस खबर ने फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।
क्या ‘लॉक अप’ में एंट्री लेंगे गौरव खन्ना?
मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव खन्ना के शो में शामिल होने की चर्चा काफी तेज है। आकांक्षा के तलाक वाले बयान के बाद इन अफवाहों ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया है। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो शो के मेकर्स ने कुछ कहा है। न ही नेटफ्लिक्स ने इसकी घोषणा की है और खुद गौरव खन्ना ने भी इस पर चुप्पी साध रखी है।
इसके अलावा, फैंस के बीच थोड़ी कंफ्यूजन भी बनी हुई है। कुछ रिपोर्ट्स कह रही हैं कि गौरव ‘लॉक अप’ में जाएंगे, जबकि कुछ का दावा है कि वो ‘एलायंस’ शो का हिस्सा बन सकते हैं। यह इन दिनों प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।
असली तलाक या टीआरपी का खेल?
आकांक्षा के तलाक के ऐलान के बाद से ही फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ दर्शकों को लगता है कि एक्ट्रेस अपनी टूटी हुई शादी का दर्द बयां कर रही हैं और वो बिल्कुल सच बोल रही हैं। वहीं, कइयों का मानना है कि यह शो के फॉर्मेट का हिस्सा है ताकि शो में ड्रामा और मसाला पैदा किया जा सके। अब फैंस को इंतजार है कि अगर गौरव सच में शो में आते हैं, तो क्या वो आकांक्षा के दावों का कैमरे के सामने जवाब देंगे?
नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 बना ‘लॉक अप’
इन विवादों और गॉसिप के बीच, ‘लॉक अप: सच या सजा’ इस सीजन का सबसे बड़ा हिट रियलिटी शो बन गया है। अपने प्रीमियर के सिर्फ दो दिनों के अंदर ही इस शो ने नेटफ्लिक्स इंडिया की लिस्ट में नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। शो में हो रही लड़ाइयां, इमोशनल पल, माइंड गेम्स और सस्पेंस दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए हैं।
शो की इस शानदार सफलता पर खुश होते हुए जेलर फराह खान ने कहा, “सिर्फ दो दिनों में नंबर वन? मुझे यह सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है! सच कहूं तो इतने कम समय में शो को जो प्यार मिला है, वो अविश्वसनीय है। यह देखना शानदार है कि भारत और दुनिया भर के लोग इसके पागलपन, माइंड गेम्स, ड्रामे और ट्विस्ट्स में इतनी दिलचस्पी ले रहे हैं।”
शो से जुड़ी जरूरी जानकारी
इस शो का प्रीमियर 27 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर हुआ था। इसके नए एपिसोड शनिवार से बुधवार रात 8 बजे आते हैं। इसके अलावा गुरुवार और शुक्रवार को कोई नया एपिसोड नहीं आता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.