Ayatollah Ali Khamenei Funeral Viral Video : ईरान और अमेरिका के बीच हुए संघर्ष के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद अब उनकी अंतिम विदाई के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं. खामेनेई की अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो सबसे तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें काले कपड़ों में बड़ी संख्या में लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और कई ताबूत एक साथ दिखाई दे रहे हैं.
यह वीडियो ईरान की राजधानी तेहरान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम का है, जहां अयातुल्ला अली खामेनेई के पार्थिव शरीर के साथ उनके परिवार के उन सदस्यों के ताबूत भी रखे गए, जिनकी मौत अमेरिकी और इजरायली हवाई हमले में हुई थी. वीडियो में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान एक बेहद छोटे ताबूत ने खींचा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह ताबूत खामेनेई की 14 महीने की पोती जाहरा मोहम्मदी का है. छोटे से जनाजे को देखकर कई लोग इमोशनल नजर आ रहे हैं, वहीं इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस भी तेज हो गई. जिसमें अलग-अलग यूजर्स अपनी-अपनी राय और प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं.
बेहद क्यूट थी खामेनेई की पोती
सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल पोस्ट में बताया गाया कि अली खामेनेई की 14 महीने की पोती जाहरा मोहम्मदी की मौत अमेरिका और इजरायल के पहले दिन के हमलों के दौरान हुई थी. वीडियो के अनुसार, तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की पोती का ताबूत भी लोगों के सामने लाया गया. शहर में हर तरफ मातम का माहौल है, बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे और ग्रैंड मोसल्ला से लेकर प्रमुख सड़कों तक भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई. पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि खामेनेई के पार्थिव शरीर के साथ उनके परिवार के उन सदस्यों के ताबूत भी रखे गए, जिनकी मौत 28 फरवरी 2026 को हुए अमेरिकी और इजरायली हवाई हमले में हुई थी. साथ ही कहा गया कि ईरान सरकार पूरे हफ्ते अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसमें देश-विदेश से नेता, धार्मिक हस्तियां और आम लोग शामिल हो रहे हैं.
Ali Khamenei’s 14-month-old granddaughter Zahra Mohammadi died during first-day US-Israeli strikes. pic.twitter.com/Jk7c7uxTgl
— The Gulag (@WelcomeTheGulag) July 3, 2026
यह भी पढ़ें – मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
छोटे ताबूत को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हुए इमोशनल
वायरल वीडियो और तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इमोशनल प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि आज की दुनिया में मासूम बच्चों की जान भी सत्ता और युद्ध की राजनीति की कीमत बन रही है और दुनिया को पहले से कहीं ज्यादा शांति की जरूरत है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह देख कर आंसू आ गए. एक अन्य यूजर ने लिखा कि बड़ी क्यूट बच्ची है. तेहरान से जुड़ा यह वीडियो लगातार अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. छोटे ताबूत को लेकर किए जा रहे दावों और उस पर आ रही प्रतिक्रियाओं ने इस वीडियो को चर्चा का विषय बना दिया है.
यह भी पढ़ें – Video: ऑनलाइन क्लास में स्टूडेंट ने टीचर को केमिस्ट्री में कहा I Love You, यूजर्स बोले- प्यारी समझ गई
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.