टीवी के जाने-माने एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों कुणाल खेमू के मशहूर शो द अलायंस को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में कुशाल टंडन काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह गौहर खान के पति जैद दरबार के साथ एक ऐसा मजाक करते दिखे, जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
कुशाल टंडन के मजाक पर क्यों हुआ विवाद?
दरअसल, वीडियो में जैद दरबार ने कुशाल टंडन से सिगरेट मांगी थी। इस पर तंज कसते हुए कुशाल टंडन ने कहा, “तुझे मेरी सारी चीजें पसंद आती हैं।” जैद दरबार ने तो इस बात को हंसकर टाल दिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को यह मजाक बेहद भद्दा लगा। लोगों ने कुशाल पर गुस्सा निकाला और साथ ही जैद दरबार को भी आड़े हाथों लिया कि उन्होंने कुशाल को उसी वक्त करारा जवाब क्यों नहीं दिया।
इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2 में बड़ा धमाका, Riteish-Farah के बाद Karan Kundrra और Elvish Yadav बनेंगे नए Jailer
पति के सपोर्ट में आईं गौहर खान
सोशल मीडिया पर बढ़ते गुस्से के बीच अब जैद दरबार की पत्नी और एक्ट्रेस गौहर खान का रिएक्शन सामने आया है। गौहर ने अपने पति का खुलकर साथ दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हर बेवकूफाना बात पर तुरंत जवाब देने की जरूरत नहीं होती, केवल समझदार लोग ही इस बात को बेहतर जानते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “जैद दरबार मुझे आप पर बहुत गर्व है।”
इसे भी पढ़ें: The Alliance में मचेगा धमाल? भाई Arsalan Goni को सपोर्ट करने आएंगे Aly Goni?
क्या है दोनों का पुराना कनेक्शन?
आपको बता दें कि गौहर खान और कुशाल टंडन का एक पुराना रिश्ता रहा है। दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस 7 में शुरू हुई थी और उन्होंने करीब 10 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए। साल 2020 में गौहर खान ने जैद दरबार से शादी कर ली और अब इस कपल के दो प्यारे बेटे भी हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.