पहले आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन अब उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
27 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
संशोधित शेड्यूल के अनुसार, GATE 2027 के लिए बिना लेट फीस आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026 है। इसके बाद उम्मीदवार लेट फीस के साथ 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन में सुधार करने की सुविधा यानी करेक्शन विंडो 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। वहीं, परीक्षा शहर आवंटन सूची 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।
फरवरी में होगी GATE 2027 परीक्षा
GATE 2027 परीक्षा का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को किया जाएगा। परीक्षा इन सभी तारीखों पर दो सेशन में होगी। इस बार परीक्षा कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए होगी। उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार एक पेपर या अधिकतम दो टेस्ट पेपर में शामिल हो सकते हैं। रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन पेपर को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसमें पार्ट-A कॉमन सेक्शन होगा, जबकि पार्ट-B में दो सेक्शन होंगे—इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग।
एक उम्मीदवार केवल एक आवेदन भरे
GATE 2027 के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को केवल एक आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। यदि उम्मीदवार दो पेपर के निर्धारित कॉम्बिनेशन के तहत दूसरे पेपर की परीक्षा भी देना चाहता है, तो वह अपने मूल आवेदन में दूसरे पेपर को जोड़ सकता है। अगर कोई उम्मीदवार एक से ज्यादा आवेदन जमा करता है, तो केवल एक आवेदन स्वीकार किया जाएगा। बाकी आवेदन खारिज कर दिए जाएंगे और उनके लिए जमा की गई फीस भी वापस नहीं की जाएगी।
GATE 2027 आवेदन शुल्क
महिला, SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमित आवेदन अवधि में फीस 1000 रुपये है। विस्तारित अवधि में लेट फीस के साथ यह 1,500 रुपये होगी।
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए नियमित अवधि में आवेदन शुल्क 2000 रुपये और विस्तारित अवधि में 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
GATE 2027 के लिए ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं-
सबसे पहले GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर IIT GATE 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर मांगी गई रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करें।
Submit करने के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दर्ज करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन पेज डाउनलोड कर लें।
भविष्य में जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।
क्यों आयोजित की जाती है गेट परीक्षा
GATE यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन यानी एमटेक और पीएचडी कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के अंकों के आधार पर छात्र देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.