पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध और वैश्विक तेल बाज़ारों में मची उथल-पुथल के बीच श्रीलंका के लिए राहत भरी खबर आई है। लंका इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (LIOC) ने शनिवार को आश्वस्त किया कि देश में ईंधन की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी। यह घोषणा श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेरथ द्वारा भारत से ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखने के विशेष अनुरोध के बाद की गई है। हेरथ ने इस विषय पर छह मार्च को भारत दौरे के दौरान जयशंकर से चर्चा की थी।
इसे भी पढ़ें: कोमा में ईरान का नया सुल्तान? घायल Mojtaba Khamenei के लिए NOPO ने तेहरान को बनाया अभेद्य किला!
शनिवार को यहां प्रबंधन छात्रों की एक सभा को संबोधित करते हुए एलआईओसी के प्रबंध निदेशक के रघु ने कहा, लंका आईओसी के प्रबंध निदेशक के रूप में मैं केवल लोगों को यह बताना चाहता हूं कि आप सभी सुरक्षित हाथों में हैं।
इसे भी पढ़ें: Navratri Special: व्रत में मिलावट का डर? घर पर बनाएं 100% Pure राजगिरा आटा, जानें स्टोर करने के ट्रिक्स
रघु ने कहा, स्थिति पूरी तरह से सुखद नहीं है, लेकिन मैं निश्चित रूप से आश्वस्त करता हूं कि आप सभी सुरक्षित हैं। कंपनियां और सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि एलआईओसी श्रीलंका की प्रगति के लिए ईंधन प्रदान करना जारी रखेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.