इलिनाय के ब्रैडवुड इलाके में रहने वाले एक शख्स के लिए उसका जन्मदिन जिंदगी भर न भूलने वाला मौका बन गया. पत्नी ने जो पार्टी आयोजित की थी उस बर्थडे पार्टी में एक दोस्त ने उसे शुभकामनाओं के साथ एक लिफाफे में लॉटरी के कुछ टिकट उपहार में दिए थे. शख्स ने उस वक्त तो बस यूं ही शुक्रिया बोलकर लिफाफा रख लिया, लेकिन उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि कागज का वह छोटा सा टुकड़ा उसे रातों-रात करोड़पति बनाने वाला है.
1000 डॉलर समझे थे, दफ्तर पहुंचते ही उड़े होश
जब 8 अगस्त को ‘इलिनाय लॉटरी मिलियन 2’ के नतीजे आए, तो शख्स के टिकट के सभी 6 नंबर (11, 17, 22, 26, 36 और 45) मैच हो गए. हालांकि, शुरुआत में दोनों दोस्तों को ही गलतफहमी हो गई. शख्स को लगा कि उसने सिर्फ 1,000 डॉलर यानी लगभग 83 हजार रुपये जीते हैं. वह और उसकी पत्नी खुशी-खुशी 1000 डॉलर का दावा करने लॉटरी क्लेम सेंटर पहुंचे. लेकिन जैसे ही दफ्तर के कर्मचारी ने टिकट कंप्यूटर में स्कैन किया, उसने हंसते हुए बताया कि यह 1,000 डॉलर नहीं बल्कि पूरे 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8.3 करोड़ रुपये का बंपर जैकपॉट है.
पत्नी की आंखों से छलके आंसू, बनाया घूमने का प्लान
यह सुनते ही पति-पत्नी सन्न रह गए. जहां पति के होश उड़ गए, वहीं उसकी पत्नी खुशी के मारे फूट-फूटकर रोने लगी. शख्स ने इस पैसे से अपनी 40वीं शादी की सालगिरह पर क्रूज ट्रिप, एक नई कार, गोल्फ कार्ट खरीदने और फ्लोरिडा में अपने परिवार से मिलने जाने की योजना बनाई है. साथ ही वह इस रकम से अपने बच्चों को भी शानदार ट्रीट देने जा रहा है.
यह भी पढ़ें: हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू
सोशल मीडिया पर छा गई यह अनोखी कहानी
इस घटना की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर लोग इस किस्मत वाले शख्स और उसके दरियादिल दोस्त की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “ऐसे दोस्त किस्मत वालों को ही मिलते हैं, जो आपको सीधे करोड़पति बना दें.” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “अब उस दोस्त को भी इस जैकपॉट में से बड़ा हिस्सा मिलना चाहिए, आखिर ये उसी का तोहफा था.”
यह भी पढ़ें: गजब! मंत्री जी को माला पहनाते रहे नेता जी, गले से गायब हो गई सोने की चेन
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.