शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘भारत भाग्य विधाता’ से ‘गवर्नर’ तक कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं. जिनका एक हफ्ते पुरानी ‘पेद्दी’ से ‘बंदर’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से मुकाबला हो रहा है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त माहौल बना हुआ है. चलिए यहां जान लेते हैं कौन सी फिल्म शुक्रवार को कितना कलेक्शन कर रही है.
भारत भाग्य विधाता फ्राइडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Bharat Bhhagya Viddhaata Live Updates)
कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता को क्रिटिक्स से अच्छा रिव्यू मिला है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी होती नजर आ रही हैं.
- शाम 6 बजे तक इस फिल्म ने सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 0.41 करोड़ कमाए हैं.
- इसकी ऑक्यूपेंसी फिलहाल 9.0% दर्ज की जा रही है.
गवर्नर फ्राइडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Governor Day 1 BO Live Updates)
मनोज बाजपेयी ने पॉलिटिकल इकोनॉमिकल ड्रामा गवर्नर के साथ 12 जून, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है. इस फिल्म में मनोज की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. वही कमाई की बात करें तो
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक शाम 6 बजे तक गवर्नर ने 0.37 करोड़ की कमाई कर ली है.
- इसकी ऑक्यूपेंसी 13.0% दर्ज की जा रही है.
पेद्दी का दूसरे फ्राइडे कलेक्शन (Peddi BO Live Updates)
राम चरण और जाह्नवी कपूर की पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही है. 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म अब दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पेद्दी ने रिलीज के 9वें दिन यानी फ्राइडे को शाम 6 बजे तक 2.34 करोड़ कमा लिए हैं.
- इसकी ऑक्यूपेंसी फिलहाल 18.1% दर्ज की जा रही है.
- इसका भारत में अब तक का कुल कलेक्शन 195.89 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें:- कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ की जमकर हो रही तारीफ, जानें कैसी है फिल्म
है जवानी तो इश्क होना है फ्राइडे कलेक्शन (HJTIHH BO Live Updates)
डेविड धवन निर्देशित और वरुण धवन स्टारर है जवानी तो इश्क होना है ने 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्म कर रही है. इसने अपने पहले हफ्ते में 36.85 करोड़ कमाए हैं. अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन की फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन भारत में शाम 6 बजे तक 0.83 करोड़ कमाए हैं.
- इसकी ऑक्यूपेंसी 11.0% है और इसका भारत में कुल कलेक्शन अब 37.68 करोड़ रुपये हुआ है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.