पेरिस/मैड्रिड: फ्रांस और स्पेन के जंगलों में लगी आग ने एक बड़ी आबादी को अपना घरबार छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया है। दक्षिणी यूरोप में भीषण गर्मी के बीच जंगल की आग ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा रखी है। फ्रांस और स्पेन में जंगल की आग के चलते करीब ढाई लाख से ज्यादा लोगों को अपने घर खाली करने पड़े हैं। अकेले सेंट्रल स्पेन से करीब 70,000 लोगों को पलायन करना पड़ा है।
आग बुझाने के लिए विमानों का इस्तेमाल
फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी गिरोंद इलाके में लगी आग अब बोर्दो शहर के आसपास के इलाकों की ओर बढ़ रही है। इस विनाशकारी आग पर काबू पाने के लिए फ्रांस ने शनिवार को विशेष रूप से आग बुझाने के अभियान के लिए तैयार किए गए A400M सैन्य परिवहन विमान को मैदान में उतारने की तैयारी की। यह विमान एक बार में करीब 20 टन पानी गिराने में सक्षम है। सरकार ने लड़ाई में शामिल होने के लिए सैनिकों को भेजा और दम घोंटने वाले धुएं से बचाने के लिए 1.5 मिलियन फेस मास्क का ऑर्डर दिया है।
फ्रांस में 1,300 दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे
फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने कहा कि आग पर काबू पाने की लड़ाई लंबी और बेहद कठिन हो सकती है। करीब 1,300 दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, जबकि बड़ी संख्या में सैनिकों को भी अभियान में लगाया गया है। प्रशासन ने बोर्दो के पश्चिमी उपनगरों समेत कई इलाकों में लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया है।
स्पेन में 2,600 लोगों का अमला पर काबू पाने में जुटा
मैड्रिड के पश्चिम में लगी दो बड़ी आग पर काबू पाने के लिए 2,600 दमकलकर्मी, पुलिसकर्मी और अन्य आपातकालीन कर्मचारी तैनात हैं। इनके साथ 19 पानी गिराने वाले विमान और हेलीकॉप्टर भी आग बुझाने में जुटे हैं।
आग की चपेट में 1.30 लाख हेक्टेयर जंगल
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि इस साल अब तक देश में करीब 1.30 लाख हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं, जबकि पिछले दशक में यह औसत करीब एक लाख हेक्टेयर सालाना था। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार से आग पर काबू पाने का मौका मिला है।
यूरोप के कई देशों ने की मदद की पेशकश
फ्रांस और स्पेन देशों में इस वर्ष की असामान्य गर्मी और जलवायु परिवर्तन के कारण जंगलों में आग तेजी से फैल रही है। यूरोप के कई अन्य देशों ने भी आग पर काबू पाने के लिए फ्रांस और स्पेन को पानी बरसाने वाले विमान और हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने की पेशकश की है। बता दें कि इससे पहले ग्रीस के जंगलों में भीषण आग लग गई थी। इस आग में एक पिता और उसके 12 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां गंभीर रूप से झुलस गई थी। मध्य ग्रीस में एक और बड़े जंगल में आग लगने के बाद प्रशासन ने 2 गांवों के लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया।
(इनपुट-एपी)
ये भी पढ़ें:
फ्रांस में भीषण गर्मी से मर रहे लोग! टूटा 2003 के बाद का रिकॉर्ड; हीटवेव से 5,700 ज्यादा हुईं मौतें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.