क्रिकेट की दुनिया में जब सबसे तेज क्रिकेटिंग ब्रेन की बात होती है तो ज्यादातर लोगों के जहन में महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। लेकिन इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली की राय इससे अलग है। मोईन ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा को सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग दिमाग बताया है। उन्होंने कहा कि नेहरा खेल की हर परिस्थिति को समझने और उसका समाधान निकालने की असाधारण काबिलियत रखते हैं।
नेहरा की गेम को पढ़ने की क्षमता सबसे अलग
मोईन अली ने अपने करियर के दौरान एमएस धोनी जैसे महान कप्तान के साथ चेन्नई सुपर किंग्स में ड्रेसिंग रूम साझा किया। इसके अलावा उन्होंने कई दिग्गज कप्तानों और कोचों के साथ काम किया, लेकिन उनके अनुसार आशीष नेहरा की गेम को पढ़ने की क्षमता सबसे अलग है। मोईन और नेहरा ने 2018 और 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में साथ काम किया था। उस समय नेहरा टीम के गेंदबाजी कोच थे। मोईन का कहना है कि उन्हीं दो सालों में उन्हें नेहरा की रणनीतिक सोच और खिलाड़ियों को संभालने के तरीके को करीब से समझने का मौका मिला।
बियर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट में मोईन अली ने कहा कि उनके लिए क्रिकेटिंग ब्रेन वह है, जिसे खेल की लगभग हर स्थिति की समझ हो। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा व्यक्ति जिसके पास लगभग हर परिस्थिति का जवाब या फिर एक थ्योरी हो। वह खेल के हर पहलू पर बात करता हो। कोई खिलाड़ी अच्छा क्यों नहीं है, कोई अच्छा क्यों है, इस स्थिति में क्या होना चाहिए और क्या हो सकता है।
नेहरा के पास कमाल का क्रिकेटिंग ब्रेन
मोईन ने कहा कि नेहरा की राय सिर्फ अंदाजे पर आधारित नहीं होती, बल्कि उसके पीछे आंकड़े और अनुभव दोनों होते हैं। लेकिन उनके पास कुछ खास है। और उस खास चीज के पीछे या तो डेटा होता है या फिर सबूत। पहले ऐसा हो चुका है, तब ऐसा हुआ था और इसी वजह से अब ऐसा हो सकता है। इसके बाद उन्होंने साफ तौर पर आशीष नेहरा का नाम लेते हुए कहा कि वह जिस नाम का जिक्र करेंगे, वह आशीष नेहरा हैं। वह गुजरात के कोच हैं। उन्होंने उनके साथ RCB में कुछ साल काम किया। अगर क्रिकेटिंग ब्रेन की बात करें तो इस व्यक्ति को पता है कि वह क्या कह रहे हैं। उन्हें पता है कि टीम का माहौल कैसे बनाया जाता है, लोगों, खिलाड़ियों और कोचों के साथ कैसे काम किया जाता है। कमाल का, कमाल का क्रिकेटिंग ब्रेन।
आशीष नेहरा ने संन्यास के बाद कोचिंग में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। RCB के साथ उनका पहला कार्यकाल भले ही ज्यादा सफल नहीं रहा, लेकिन 2022 में IPL में नई टीम के रूप में शामिल हुई गुजरात टाइटंस ने उन्हें मुख्य कोच बनाया। नेहरा के मार्गदर्शन में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में IPL खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह IPL ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय मुख्य कोच बने। उनकी कोचिंग में गुजरात लगातार लीग की सबसे मजबूत टीमों में शामिल रही है और पिछले पांच सीजन में सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ में जगह बनाने से चूकी है।
यह भी पढ़ें:
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया अंडर-19 टीम का ऐलान, राजकोट और अहमदाबाद में खेले जाएंगे मुकाबले
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.