- Hindi News
- Sports
- Football World Cup Final | Messi Embraces Yamal, Shakira & Bieber Perform
- कॉपी लिंक
स्पेन ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। वहीं अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हार के बाद भावुक हो गए। उन्होंने अपने से 20 साल छोटे स्पेनिश स्टार लामिन यमाल को गले लगाकर बधाई दी। 2007 में मेसी ने यमाल को गोद में खिलाया था और अब दोनों वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने नजर आए।
फाइनल से पहले हुई क्लोजिंग सेरेमनी में शकीरा और जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया। देखिए वर्ल्ड कप फाइनल की टॉप-15 फोटोज…
सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियंस की तस्वीर

फुटबॉल वर्ल्डकप ट्रॉफी के साथ स्पेन की टीम।
स्पेन के प्लेयर्स का सेलिब्रेशन

जीत सेलिब्रेट करते लामिन यमाल और साथी खिलाड़ी।

ट्रॉफी के साथ स्पेन के स्टार फुटबॉलर लामिन यमाल।
इमोशनल मोमेंट्स

फाइनल हारने के बाद मेसी रोने लगे। उनके पास लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने का मौका था।

मैच के बाद अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने लामिन यमाल को गले लगाया।

फाइनल हारने के बाद ट्रॉफी को देखते मेसी। उनका दूसरा वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया।
शकीरा का परफॉर्मेंस

फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल के हाफ टाइम के बाद परफॉर्म करती शकीरा।

क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करती शकीरा।

शकीरा ने बॉर्ना बॉय के साथ परफॉर्म किया। दोनों ने वर्ल्डकप के लिए डाई-डाई गाना गया।
क्लोजिंग सेरेमनी की फोटो…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फाइनल मैच देखने पहुंचे। वे VIP बॉक्स में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो के साथ नजर आए।

जस्टिन बीबर ने भी क्लोजिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया।

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज क्लोजिंग सेरेमनी के समय।

यूट्यूब कंटेट क्रिएटर स्पीड ने परफॉर्म किया।
मैच के 2 फोटो देखिए

फाइनल मैच के बाद अर्जेंटीना और स्पेन के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।

एंजो फर्नांडीज को एक्स्ट्रा टाइम में रेड कार्ड दिखाया गया।
———————————————————–
फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल की मैच रिपोर्ट भी पढ़िए…
स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। टीम ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने गोल किया। इसी के साथ स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। तब टीम ने नीदरलैंड को 1-0 से हराया था। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
