मोगरे का एक फूल ही घर को महकाने के लिए काफी है। अगर आपकी बालकनी में ये पौधा लगा है तो इसमें ढेरों फूल पाने के लिए इसकी सही केयर करना बहुत जरूरी है। यहां हम 7 केयरिंग टिप्स बता रहे हैं, जानिए।
1) बहुत ज्यादा पानी देने से बचें
बारिश के दिनों में ज्यादातर पौधों को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। अगर आपके इलाके में खूब बारिश हो रही है तो पौधे को अलग से पानी न दें। जब मिट्टी की ऊपरी 1-2 इंच परत सूखने लगें, तब ही पौधे को पानी देना चाहिए। जरूरत से ज्यादा पानी जड़ों को सड़ा सकता है।
2) लगातार बारिश से बचाएं और अच्छी ड्रेनेज रखें
बारिश के दिनों में एक बात का ध्यान आपको रखना है कि लगातार तेज बारिश सीधे गमले में न पड़े। पौधे को बालकनी के किसी ढके हुए हिस्से में ही रखें। इसके अलावा गमले के नीचे एक सही छेद होना चाहिए ताकि एक्सट्रा पानी तुरंत बाहर निकल सके। अगर पानी गमले में जमा रहता है, तो जड़ों में ऑक्सीजन की कमी होती है और कई मामलों में जड़े सड़ जाती हैं।
3) पीली-सड़ी पत्तियां तुरंत हटाएं
पीली, काली या सड़ी हुई पत्तियां और खराब फूलों को पौधे से तुरंत हटा देना चाहिए। ऐसा करके बाकी पत्तों को सड़ने से बचाया जा सकता है और पौधे भी अपनी एनर्जी सही जगह पर लगाते हैं।
4) धूप जरूर लगने दें
बारिश के बीच जब भी धूप निकले तभी मोगरे को धूप में रखें। याद रहे कि पौधे को लगभग 4 से 6 घंटे की धूप चाहिए होती है। पर्याप्त रोशनी से पौधा मजबूत रहेगा और खूब फूल आने में मदद मिलेगी।
5) कीड़ों को रोजाना चेक करें
बारिश के मौसम में पौधे पर छोटे कीड़े लग सकते हैं। इसलिए रोजाना चेक करना सबसे अच्छा है क्योंकि शुरुआत में ही इन्हें हटाने से पौधे को खराब होने से बचाया जा सकता है।
6) ज्यादा न दबाएं मिट्टी
अगर मिट्टी लगातार भीगी और चिपचिपी रहती है, तो गुड़ाई करें। इससे फंकस लगने से बचाने में मदद मिलेगी और ऑक्सिजन भी बेहतर रहेगा। बस एख बात का ध्यान रखें कि आपको जड़ों को गहराई से न कुरेदना है।
7) समय-समय पर काटें
अगर पौधा बहुत घना हो गया है, तो कमजोर, सूखी और अंदर की ओर बढ़ रही शाखाओं को हल्का काट दें। अगर कोई कमजोर टहनी ना दिखे तो भी पौधे को ऊपर से काटकर छोटा कर सकते हैं। इससे हवा और रोशनी अंदर तक पहुंचती है और पौधा काफी हेल्दी रहता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.